अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 08:54 बजे आया।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
आज सुबह ही तिब्बत, बंगाल की खाड़ी और म्यांमार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तिब्बत में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि बंगाल की खाड़ी में 4.5 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। म्यांमार में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया। इन भूकम्पों से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली हलचल या कंपन हैं, जो मुख्य रूप से टेक्टोनिक प्लेटों की गति के कारण होते हैं।
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमती रहती हैं। कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है, जिसके कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।
भूकंप से आम जनजीवन को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी 4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है।
दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है, जहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं, जिससे बड़ी तबाही हो सकती है। भारत में हिमालय क्षेत्र और कुछ अन्य फॉल्ट लाइनों (जैसे कच्छ, पूर्वोत्तर भारत) के कारण भूकंप का खतरा अधिक है, क्योंकि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है:
An earthquake with a magnitude of 4.2 on the Richter Scale hit Afghanistan at 08:54:18 IST: National Centre for Seismology pic.twitter.com/NeW4mAtAQH
— ANI (@ANI) May 19, 2025
केएल राहुल का तूफानी शतक, सोशल मीडिया पर मची धूम!
क्या आतंकी मरने के लिए बैठे रहेंगे? जयशंकर के बयान पर KRK का कटाक्ष
शुभमन-सुदर्शन का तूफान, दिल्ली कैपिटल्स 10 विकेट से धराशायी, गुजरात प्लेऑफ में!
IPL 2025: प्लेऑफ में गुजरात, आरसीबी और पंजाब की धांसू एंट्री, चौथे स्थान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला!
मिशन पाक बेनकाब से ममता की दूरी: क्या युसूफ पठान को न भेजने की है कोई मजबूरी?
स्वर्ण मंदिर था पाकिस्तान के निशाने पर, सेना ने नाकाम की मिसाइल हमला साजिश
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर: कितना खतरनाक, लक्षण और बचाव
किसान नेता राकेश टिकैत का सिर काटने पर इनाम: अमित चौधरी पर FIR दर्ज
कुलदीप यादव ने अंपायर को दिखाई आंख, मैदान पर दी धमकी; बैन का खतरा!
ISI एजेंट शहजाद: मुरादाबाद से गिरफ्तारी, देश की खुफिया जानकारी लीक!