समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सपा के आधिकारिक मीडिया हैंडल से बृजेश पाठक के DNA को सोनागाछी और जीबी रोड जैसे रेड-लाइट इलाकों से जोड़ा गया।
दरअसल, यह मामला 16 मई की रात का है जब सपा के मीडिया सेल ने बृजेश पाठक के DNA पर एक विवादास्पद पोस्ट किया। इससे पहले, बृजेश पाठक ने सपा सांसद रामगोपाल यादव की आलोचना की थी, जिन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति का उल्लेख किया था।
सपा ने जवाब में लिखा, बात-बात पर सपा के DNA पर बयानबाजी करने वाले बृजेश पाठक जी अपना DNA अवश्य चेक करवाएं और उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें जिससे उनका असली DNA तो पता चले। दरअसल बृजेश पाठक जी का खुद का DNA सोनागाछी और जीबी रोड का है, उन्हें खुद नहीं पता कि उनका असली DNA क्या है कहां का है और किसका है। इसीलिए कुंठाग्रस्त होकर वे सबके DNA पर सवाल उठाते हैं? दरअसल पाठक जी इतनी पार्टियां बदल चुके हैं और इतने DNA से युक्त हो चुके हैं कि भ्रमित हैं।
सपा ने आगे कहा, बृजेश पाठक जी अपना DNA चेक करवाकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करें तो हम अभियान चलाकर बृजेश पाठक का DNA सोनागाछी और GB रोड के रेगुलर कस्टमर्स से मिलान करवाएंगे फिर बृजेश पाठक जी को उनका असली DNA का पता बताएंगे।
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से इस मुद्दे पर सवाल किया। उन्होंने 17 मई को एक पोस्ट में कहा, अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? क्या आदरणीया डिंपल जी (अखिलेश यादव की पत्नी) इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!!!
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दी हैं और शर्म का आखिरी मुखौटा भी उतार फेंका है। भाजपा ने कहा कि सपा की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने जो भाषा प्रयोग की, वह न सिर्फ राजनैतिक शालीनता के विरुद्ध है, बल्कि समस्त ब्राह्मण समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली है।
विवाद बढ़ने के बाद सपा ने पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन साथ ही बृजेश पाठक को नसीहत भी दी। सपा ने कहा, बृजेश पाठक जी आप स्वास्थ्य मंत्री हैं, क्या आप DNA लैंग्वेज को समझते हैं? बस इतना ही आपको समझाने और समझने के लिए आपको आपकी भाषा में जवाब दिया गया था। हम तो ट्वीट डिलीट कर दे रहे हैं, लेकिन आप आइंदा से ये DNA लैंग्वेज का इस्तेमाल करने से पहले सोचिएगा कि जब आप किसी कांच के ऊपर पत्थर मारते हैं तो पलटकर टुकड़े अपनी ओर भी आते हैं।
सपा का आरोप है कि बृजेश पाठक खुद सपा के लिए DNA लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले, 15 मई को रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उनकी आलोचना की थी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद, लखनऊ के हजरतगंज थाने में कुछ वकीलों ने सपा के ऑफिशियल मीडिया सेल अकाउंट से संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है।
*अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है?
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) May 17, 2025
ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!!
किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है?
लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे?
क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री… pic.twitter.com/kpdVzRxOHS
दिल्ली-एनसीआर में फिर पलटा मौसम, आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
तुम्हारे दिमागों में जो भूसा भरा है… ओवैसी ने पाकिस्तानियों को क्यों सुनाई खरी-खरी
विदेशी खिलाड़ियों पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान: यह इंडियन प्रीमियर लीग है!
क्या ट्रंप के कहने पर एप्पल भारत छोड़ देगा? जानिए क्या है सच्चाई
रायपुर में दिव्यांग क्रिकेट का धमाल: अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन
अब मुझे टिकट दिलवा देना : वानखेड़े में रोहित शर्मा के नाम हुआ स्टैंड तो राहुल द्रविड़ ने हिटमैन से कर दी डिमांड, वीडियो वायरल
भारत और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तीव्रता
तेल की एक बूंद पर ट्रम्प का अनोखा रिएक्शन: देखकर उड़ जाएंगे होश!
अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग
किस्मत हो तो ऐसी: 2 साल बाद टीम में वापसी, सीधे मिली टेस्ट कप्तानी!