फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप के बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।
यूरोपीय-भूमध्य भूवैज्ञानिक केंद्र के अनुसार, भूकंप कबनकलन शहर से 78 किलोमीटर पश्चिम में आया। यह स्थानीय समयानुसार सुबह 8:33 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र सुलु सागर में था।
भूकंप का केंद्र सिपालाय शहर से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था।
इससे पहले गुरुवार (15 मई) को तुर्किए में भी 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। झटका कुल्लू से 14 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, भूकंप का प्रभाव तुर्की की राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया। हताहतों की खबर नहीं है।
बीते दिन यानी शुक्रवार (16 मई) को चीन में 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी।
सोमवार (12 मई) को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह मध्यम तीव्रता का था और इसका केंद्र बलूचिस्तान में था।
पिछले एक हफ्ते में अफगानिस्तान, चीन, तुर्की और पाकिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। फिलीपींस में आए भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
*#Earthquake (#lindol) confirmed by seismic data.⚠Preliminary info: M5.1 || 78 km W of #Kabankalan (#Philippines) || 9 min ago (local time 08:33:01). Follow the thread for the updates👇 pic.twitter.com/rshWMNGKWj
— EMSC (@LastQuake) May 17, 2025
मिर्जापुर की बेटी आरती सिंह बनीं मुंबई पुलिस की पहली संयुक्त कमिश्नर इंटेलिजेंस
भैया मैंने मारा नहीं... लखीमपुर खीरी में दबंगों ने बस में कंडक्टर को पीटा, घसीटकर बाहर निकाला, वीडियो वायरल!
क्या दिन में होगी पाकिस्तान की धुनाई ? बिलावल की अजीब ख्वाहिश!
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम को मिला नया कप्तान: रोस्टन चेस को मिली बागडोर!
ससुराल में दामाद को परोसे गए 56 भोग, वीडियो देख लोग हुए हैरान!
रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड बनने के बाद, रवि शास्त्री ने रखी खास डिमांड: एक उधर भी मारना!
मुंबई एयरपोर्ट पर NIA का शिकंजा: ISIS के 2 भगोड़े गिरफ्तार, भारत में इस्लामिक शासन की साजिश!
दोस्ती में दगा: कुल्हाड़ी से काटकर दोस्त ने लिया बदला!
आधी रात को जनरल मुनीर का फोन और फिर... शहबाज शरीफ ने बताया ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को हुआ क्या!
गजब! ढिश सुनते ही ऐसे गिरा तोता, अच्छे एक्टर भी मान जाएंगे लोहा