मुंबई, 16 मई। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण होने के बाद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उनसे खास डिमांड की है।
रोहित शर्मा को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मानित किया। वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए एक खास स्टैंड बनाया गया है। रोहित शर्मा के माता-पिता ने अपने बेटे के नाम पर बने स्टैंड का अनावरण कर उन्हें सम्मानित किया।
रोहित के साथ, एमसीए ने पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में रवि शास्त्री सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं।
पूर्व भारतीय कोच ने रोहित को गले लगाया और अपने खास अंदाज में उनसे कहा कि वे उनके नाम पर बने स्टैंड पर छक्का मारें।
उद्घाटन समारोह के दौरान रवि शास्त्री ने मजाक में कहा कि रोहित को अपने स्टैंड पर भी मारना होगा। उन्होंने रोहित शर्मा को गले लगाने के बाद कहा कि उन्हें अपने नाम वाले स्टैंड में छक्का मारना चाहिए। पूर्व कोच ने कहा, एक वहां मारो। रोहित ये सुनकर हंस रहे थे और जवाब में कहा, हो जाएगा।
वानखेड़े में अपने नाम का स्टैंड बनते देख रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं।
यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेता के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सकता। मैं बहुत आभारी हूं।
रोहित ने कहा कि वह अभी भी खेल रहे हैं और दो प्रारूप से विदा ले ली है। उन्होंने कहा कि जब वह 21 तारीख को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलेंगे और उनके नाम का स्टैंड होगा तो वह पल खास होगा। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यहां खेलना काफी खास होगा।
Ravi Shastri asking Rohit Sharma to hit the ball in the stand named after him.😂🔥❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 16, 2025
Rohit be like ho jayega 😂🔥 pic.twitter.com/RhBytnmnIc
मनाली में जिपलाइन हादसा: 12 वर्षीय त्रिशा केबल टूटने से खाई में गिरी, भयानक वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट में लगी भीषण आग, बंद दरवाजे में फंसा चीखता रहा यात्री
लालू ने आंबेडकर का अपमान किया, हिंदू धर्म में विश्वास नहीं तो फुलवारीशरीफ जाकर प्रायश्चित करें: गिरिराज सिंह
रैपिडो ड्राइवर का शर्मनाक कृत्य: महिला को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल!
NDA नेताओं के रिश्तेदारों पर विवाद: अब संजय झा की बेटियों को सरकारी वकील बनाने पर सवाल
इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!
यशस्वी जायसवाल: शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड खतरे में, युवा सुपरस्टार इतिहास रचने को तैयार
इजरायल का दावा: तेहरान का एयरस्पेस नियंत्रण में, इंटेलिजेंस चीफ भी ढेर!
पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी रैली
यूपी टी20 लीग: कानपुर सुपरस्टार्स ने नीलामी से पहले प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा