दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 16 मई को सुहेम बिन हमाद स्टेडियम में 90.23 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया। यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय फैंस लंबे समय से नीरज के 90 मीटर या उससे अधिक के थ्रो का इंतजार कर रहे थे।
हालांकि, इस ऐतिहासिक थ्रो के बावजूद नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।
दोहा डायमंड लीग 2025 में शुक्रवार को नीरज चोपड़ा का 90.23 मीटर का थ्रो उनके छह प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ था। लेकिन अंतिम राउंड में बाजी पलट गई।
अपने अंतिम थ्रो में नीरज ने 88.20 मीटर की दूरी तय की। जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो करके नीरज से गोल्ड छीन लिया।
90.23 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। वह इस आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के 25वें एथलीट हैं। इस लीग में यह ऐतिहासिक थ्रो करने के बाद भी नीरज दूसरे स्थान पर रहे।
भारत की तरफ से इससे पहले सर्वश्रेष्ठ थ्रो नीरज चोपड़ा ने ही स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का किया था।
नीरज के अलावा इस दोहा डायमंड लीग 2025 में किशोर जेना ने भी हिस्सा लिया था, जो 78.6 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 8वें स्थान पर रहे।
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा नए कोच यान जैलेज्नी के साथ उतरे और पहली बार में ही उन्होंने उनकी कोचिंग में इतिहास रच दिया। पिछले सीजन के अंत में नीरज ने अपने पहले कोच क्लॉस बार्टोनीट्ज का साथ छोड़ने का फैसला किया था।
THE HISTORIC MOMENT. 🥶
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2025
- Neeraj Chopra breaching the 90m mark with a 90.23m throw. 🔥pic.twitter.com/FFTnyWGaNs
दिल्ली में तिरंगा यात्रा: ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें
रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में स्टैंड: रवि शास्त्री ने रखी खास मांग, हिटमैन का जवाब वायरल
शरीफ के झूठ का पर्दाफाश: पूर्व एयर मार्शल ने खोली पाकिस्तान की पोल, ब्रह्मोस मिसाइलों से तबाह हुआ AWACS
2200KM पैदल चलकर भोलेनाथ के दर्शन! 70 वर्षीय बुजुर्ग की अद्भुत भक्ति यात्रा
गजब नौटंकीबाज! RJD का नीतीश सरकार पर करारा हमला
इशाक डार का दावा - पाकिस्तानी एयरफोर्स आसमान का राजा ; भाजपा बोली - गजब बेवकूफ हैं!
ये यमराज की मिस कॉल है! ट्रक के नीचे स्कूटी, महिला बिल्कुल सुरक्षित!
बाबर आजम की वर्ल्ड XI में विराट और बुमराह बाहर, इन दो भारतीय दिग्गजों को मिली जगह!
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी पीएम का दावा - भारतीय मिसाइलों ने तबाह किए पाक एयरबेस
सफेद लिबास, लहराते बाल: ट्रंप के UAE दौरे पर स्वागत से विवाद