पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का कानफोडू गाना, सुनकर चकरा सकता है दिमाग!
News Image

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान एक बार फिर अपनी बेसुरी आवाज के साथ सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उन्होंने इस बार ऐसा गाना गाया है कि आपके कानों से खून भी निकल सकता है।

सिंगर ने भारत के सफल मिलिट्री ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए मेरे वतन मेरे चमन नामक एक गाना गाया है। गाना सुनकर आपको लगेगा जैसे मट्ठा पीकर कोई पहलवान चिंघाड़ रहा हो।

आज के समय में सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के खिलाफ हुआ भारत का मिलिट्री ऑपरेशन है। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। पाकिस्तान तो भारत के साथ हुए सीजफायर को अपनी जीत भी बता रहा है।

अब जो पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाना गाया है, उससे किसी को नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द जरूर हो जाएगा। इस गाने को सुनकर आपको समझ आ जाएगा कि पाकिस्तान में एक से बढ़कर एक महान हस्तियां हैं, जो अपने ही देश का मजाक बनाने में माहिर हैं।

सोशल मीडिया पर चाहत फतेह अली खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब एक मीम मटेरियल बन गया है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पाकिस्तान ने अभी-अभी भारत पर एक बड़ा हमला किया है- किसी भी परमाणु हमले से कहीं ज़्यादा भयानक। ठीक है दोस्तों- यह खत्म हो गया है। मैं आत्मसमर्पण करता हूँ और सभी भारतीय सेनाओं के पूर्ण और बिना शर्त आत्मसमर्पण का आदेश देता हूँ। यह बर्दाश्त से बाहर है।

चाहत फतेह अली खान सबसे पहले अपने वायरल गाने बदो बदी से काफी फेमस हुए थे। इससे पहले उन्होंने हिट करण औजला के गाने तौबा तौबा को रीक्रिएट किया था। इस गाने के जवाब में औजला ने कवर के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, अंकल ना करो प्लीज। चाहत सोशल मीडिया पर बस एक मीम मटेरियल बन गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

थरूर और ओवैसी समेत 30 सांसद वैश्विक मंच पर उजागर करेंगे पाकिस्तान का सच, मोदी सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

Story 1

गजब नौटंकीबाज! RJD का नीतीश सरकार पर करारा हमला

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के AIMIM नेता वारिस पठान

Story 1

2200KM पैदल चलकर भोलेनाथ के दर्शन! 70 वर्षीय बुजुर्ग की अद्भुत भक्ति यात्रा

Story 1

रफाल से क्यों जल रहे हैं अमेरिका और पश्चिमी देश? असली वजह आई सामने

Story 1

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! खूंखार गेंदबाज देश छोड़कर भारत आएगा

Story 1

चले जाओ! IPL रीस्टार्ट से पहले एयरपोर्ट पर मिचेल स्टार्क का गुस्सा, वीडियो वायरल

Story 1

जयशंकर-मुत्ताकी वार्ता: क्या तालिबान पाकिस्तान से दूर हो रहा है?

Story 1

सफेद लिबास, लहराते बाल: ट्रंप के UAE दौरे पर स्वागत से विवाद

Story 1

पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश: अपने ही अखबार ने खोली पोल