महाराष्ट्र के सोलापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां आमतौर पर टॉपर्स की चर्चा होती है, वहीं शिवम वाघमारे नाम का छात्र 35 प्रतिशत अंक लाकर सुर्खियों में आ गया है।
शिवम ने महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 35% अंक प्राप्त किए और इसके बाद उनके परिवार में उत्सव का माहौल बन गया। शिवम के पास होने की खुशी में रैली निकाली गई, मिठाइयां बांटी गईं और उन्हें फूलों की माला भी पहनाई गई।
ये मामला कई लोगों को हैरान कर रहा है। ज्यादातर छात्र और उनके माता-पिता 90-95 प्रतिशत अंक लाने के बावजूद संतुष्ट नहीं दिखते, वहीं शिवम के 35% अंक आने पर जश्न मनाया गया।
शिवम सोलापुर के सिद्धेश्वर बालक मंदिर स्कूल में पढ़ता था। हाल ही में परिणाम घोषित हुए, जिसमें शिवम ने 35% अंक प्राप्त किए, जो पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंकों के करीब थे। शिवम किसी भी विषय में फेल नहीं हुआ। उसने सभी विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल किए। इसके बाद पूरे इलाके में शिवम की इस सफलता का जश्न मनाया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिवम का परिवार खुशी से झूम रहा है और गुलाल लगा रहा है। शिवम की आरती उतारी गई, उन्हें फूलों की माला पहनाई गई और मिठाई भी खिलाई गई।
शिवम को भी अपने परिणाम देखकर आश्चर्य हुआ। उन्हें डर था कि वे पास नहीं होंगे। शिवम के परिवार को भी उनके फेल होने का डर सता रहा था। इसलिए, पासिंग मार्क्स आने पर भी शिवम और उनके परिवारवाले बहुत खुश हैं। अब उन्होंने आगे और मेहनत करने की बात कही है। शिवम ने बताया कि उनका सपना आईटीआई करना है।
10 ஆம் வகுப்பு தேர்வில் மகன் 35% மதிப்பெண்கள் பெற்றதை மும்பை குடும்பம் கொண்டாடுகிறது
— Rajini (@rajini198080) May 15, 2025
படிப்பு மட்டும் வாழ்க்கை இல்லை, JUST PASS குழந்தைகளையும் ஊக்கப்படுத்தும் இந்த ஃபேமிலி போல எல்லாரும் இருந்தா நல்லா இருக்கும் pic.twitter.com/JbpeYCF9N2
पुतिन ने मलेशियाई PM की दूसरी पत्नी को लेकर छेड़ा मजाक, हॉल में गूंजी हंसी
ये कैसा स्वागत? ट्रंप को देखते ही बाल हिलाने लगीं मुस्लिम महिलाएं!
ममता बनर्जी सरकार को झटका: कर्मचारियों को देना होगा 25% महंगाई भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का आदेश!
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! खूंखार गेंदबाज देश छोड़कर भारत आएगा
शाहिद अफरीदी, देखिए अपना यह निशाना, पाक मिसाइलों का भी यही हाल हुआ था!
भारत-पाक युद्धविराम पर अमेरिका का यू-टर्न: ट्रंप के दावे को विदेश विभाग ने नकारा
पार्टी में घुसा सांड, मची भगदड़!
कोहली के हाथ में जाप मशीन ! क्या क्रिकेट छोड़कर बनेंगे बाबा?
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के हाथ से फिसली ज़मीन? नेताओं के खुलासे से इस्लामाबाद में हड़कंप!
गाजियाबाद: चौथी मंजिल से गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो, हत्या का आरोप!