सड़कों पर स्टंटबाजी करते लोगों के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ये हरकतें किसी की जान ले सकती हैं, या बड़े हादसे का शिकार बना सकती हैं।
एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का तेज रफ्तार से बाइक चला रहा है और तभी उसका एक्सीडेंट हो जाता है। उसकी बाइक चिंगारी छोड़ते हुए कई मीटर तक घसीटती हुई जाती है, और स्टंटबाज लड़का बुरी तरह गिर जाता है। इस वीडियो को देख यूजर्स गुस्से में हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हरिद्वार पुलिस उत्तराखंड की तरफ से अपलोड किया गया है। इसके साथ लिखा है, माँ बाप बहुत नाजों से पालते हैं आपको, अपनी ज़िंदगी इतनी सस्ती ना समझें, हीरोपंती में आकर स्टंट और ओवरस्पीड के चक्कर में जान भी जा सकती है।
वीडियो में दिखता है कि एक लड़का बहुत तेजी से बाइक चला रहा है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो कई मीटर तक घसीटता हुआ जाता है। खुली सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले इस युवक को काफी चोट लगती है। वो जैसे ही खुद को संभालने की कोशिश करता है, लड़खड़ाकर गिर जाता है।
इस घटना के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स गुस्से में हैं। एक यूजर लिखता है, ऐसे लोगों की जान जाए तो जाए, बस भगवान इनकी इस लफ्फुआबाजी से किसी मासूम की जान न जाए.. दूसरा लिखता है, इनका मर जाना ही बेहतर होगा क्योंकि ज़िंदा रहेंगे तो किसी निर्दोष को भी मारेंगे अपने इस स्टंटबाजी से। तीसरा लिखता है, खुद तो मरेगा दूसरों को भी मारेगा। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
*माँ बाप बहुत नाजों से पालते हैं आपको
— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) May 15, 2025
💢 अपनी ज़िंदगी इतनी सस्ती ना समझें
हीरोपंती में आकर स्टंट और ओवरस्पीड के चक्कर में जान भी जा सकती है।@uttarakhandcops #FollowTrafficRules #haridwardiaries #instagram #socialmedia pic.twitter.com/cgGpTvePXU
पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का कानफोडू गाना, सुनकर चकरा सकता है दिमाग!
ये क्या है? वानखेड़े में स्टैंड उद्घाटन के बाद छोटे भाई पर क्यों भड़के रोहित शर्मा!
ऑपरेशन सिंदूर: बीजेपी ने 2007 के भारत-पाक मैच से उड़ाया पाकिस्तान का मजाक
पुतिन ने मलेशियाई PM की दूसरी पत्नी को लेकर छेड़ा मजाक, हॉल में गूंजी हंसी
सच क्या है? पाकिस्तान ने राफेल नहीं, DRDO का डमी प्लेन गिराया!
मोदी को रोको! युद्धविराम पर गिरीश महाजन का तीखा बयान: पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे!
जब ट्रंप को देखते ही बाल झटकने लगीं महिलाएं: यूएई में अमेरिकी राष्ट्रपति का अनोखा स्वागत, वीडियो वायरल
ममता बनर्जी सरकार को झटका: कर्मचारियों को देना होगा 25% महंगाई भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का आदेश!
टेस्ट रिटायरमेंट के बाद नए अवतार में विराट, रहाणे संग यारी ने बटोरी सुर्खियां
भारत के एक्शन से तुर्की के व्यापारियों में हड़कंप, एर्दोगन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा