चीन में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।
भारतीय समयानुसार 16 मई को सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर यह भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
हालांकि, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले, 12 मई को भी चीन में भूकंप के झटके लगे थे। दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग ऑटोनॉमस रीजन के ल्हाजे काउंटी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
इस भूकंप से भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था, और पानी, बिजली, सड़क और संचार सहित अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
कल, तुर्की में भी 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का प्रभाव तुर्की की राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया था। इस घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
ग्रीस के फ्राई के निकट बुधवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके मिस्र के काहिरा से लेकर इजरायल, लेबनान और जॉर्डन तक महसूस किए गए थे। एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी।
तुर्की में हर साल कम से कम एक 5.0 तीव्रता का भूकंप आता है। इस साल की शुरुआत में, सेंटोरिनी द्वीप पर कई भूकंप आए, जिनमें से कई की तीव्रता 5 से ज्यादा थी, लेकिन कोई बड़ी क्षति नहीं हुई थी।
फरवरी 2023 में तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिसमें 59,000 लोगों की मौत तुर्की में और 8,000 लोगों की मौत सीरिया में हुई थी। पहले भूकंप की तीव्रता 7.8 और दूसरे की 7.5 थी।
EQ of M: 4.5, On: 16/05/2025 06:29:51 IST, Lat: 25.05 N, Long: 99.72 E, Depth: 10 Km, Location: China.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 16, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/08mQNfOwyd
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: कप्तान हरमनप्रीत, उपकप्तान स्मृति मंधाना!
बिना पुष्टि क्यों पश्चिमी मीडिया ने पीटा राफेल पर पाकिस्तानी ढिंढोरा? अब खुला राज!
यूएई में ट्रंप का अनोखा स्वागत: अल-अय्याला नृत्य ने खींचा सबका ध्यान
भारत का ऐतिहासिक निर्यात: पहली बार 825 अरब डॉलर का आंकड़ा पार!
पहलगाम हमले पर सच बोलने वाली हिन्दू महिला को रेप-हत्या की धमकी, AIMIM नेता ने भी भड़काया
तेंदुए ने सोते डॉगी पर किया हमला, कुत्तों के झुंड ने बचाया!
ममता बनर्जी सरकार को झटका: कर्मचारियों को देना होगा 25% महंगाई भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का आदेश!
सिंधु जल संधि पर भारत का कड़ा रुख, जयशंकर ने पाकिस्तान को PoK खाली करने को कहा
IPL 2025: एयरपोर्ट पर वीडियो बनाने पर भड़के मिचेल स्टार्क, कहा दूर चले जाओ
बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा: पंजगुर में 14 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, हमले का वीडियो जारी