मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा, गृह और आपदा प्रबंधन विभागों का किया औचक निरीक्षण
News Image

पटना, 14 मई 2025। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटेल भवन पहुंचकर गृह और आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री कुमार ने पटेल भवन के दूसरे तल पर स्थित गृह विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर अटूट विश्वास है और इसे बनाए रखने की आवश्यकता है।

कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इसके बाद, मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को केंद्र की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र चौबीसों घंटे संचालित होता है और राज्य के मौसम, तापमान और आपदा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने इस केंद्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके संचालन को सुचारू रूप से जारी रखने का निर्देश दिया, ताकि राज्य की जनता को इसका निरंतर लाभ मिलता रहे।

मुख्यमंत्री ने पांचवें तल पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की और प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के लोगों को आपदाओं से बचाने के लिए बेहतर ढंग से कार्य करते रहने का आह्वान किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मंत्री विजय शाह ने FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई

Story 1

भोपाल मंडल में नेक्स्ट जनरेशन एनटीईएस : रेल यात्रियों को अब मिलेगा तुरंत और सटीक जवाब!

Story 1

बागपत में मजहबी उन्माद: उस्मान का दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है, राहीसुद्दीन की बुलेट, पिस्टल किसकी?

Story 1

खैनी बनाते अंकल ने ऑडिटोरियम में मचाया धमाल, ताली बजाने पर मजबूर हुए लोग!

Story 1

पाकिस्तान डरा हुआ कुत्ता : पूर्व पेंटागन अधिकारी का तीखा हमला, कहा - भारत ने दो मोर्चों पर जीत हासिल की

Story 1

कनाडा सरकार का बड़ा ऐलान: मध्यम वर्ग के लिए करों में कटौती, पूरे देश में खुशी की लहर!

Story 1

मेरा जन्म भारत में हुआ है, पर पाकिस्तान को सपोर्ट करूंगा! - युवक के देश-विरोधी बयान से विवाद

Story 1

बीच सड़क पर लड़की से बदसलूकी: मराठी में बात न करने पर युवक ने किया हंगामा

Story 1

बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, बलोच नेता ने किया आजादी का ऐलान, भारत से मांगा समर्थन!

Story 1

भार्गवास्त्र: दुश्मनों के ड्रोन का काल! पाकिस्तान और चीन के हर हमले को आसमान में ही करेगा भस्म