भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किए और अजरबैजान द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर भारत में आक्रोश व्याप्त है। तुर्किए पर भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान को ड्रोन मुहैया कराने तक के आरोप लगे हैं।
सबसे बड़ा असर पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। EaseMyTrip और इक्सिगो जैसे प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफार्म्स ने तुर्किए और अजरबैजान की यात्रा के खिलाफ एडवाइजरी जारी कर दी है। MakeMyTrip ने पुष्टि की है कि भारतीय पर्यटकों ने इन दोनों देशों की बुकिंग बड़े पैमाने पर रद्द की है।
कंपनी के अनुसार, अजरबैजान और तुर्किए के लिए बुकिंग में 60% की कमी आई है, जबकि कैंसिलेशन में 250% का इजाफा हुआ है। हम इस भावना का समर्थन करते हैं और सभी को इन देशों की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह देते हैं। हमने अपने प्लेटफॉर्म पर इन डेस्टिनेशन्स पर सभी प्रोमोशन्स और ऑफर्स पहले ही बंद कर दिए हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से तुर्किए के साथ रिसर्च और टीचिंग से जुड़ा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) सस्पेंड कर दिया है।
देशभर में तुर्किए से आने वाले सेब का भी बायकॉट किया जा रहा है। गाजियाबाद की साहिबाबाद फल मंडी में व्यापारियों ने तुर्किए से आने वाले सेब और अन्य फलों का बायकॉट करने का फैसला किया है।
तुर्किए से बड़ी मात्रा में मार्बल आयात होता है, लेकिन पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद अब भारत के मार्बल व्यापारी भी तुर्किए से आयातित मार्बल का बायकॉट कर रहे हैं। राजस्थान के मार्बल व्यापारियों ने भी तुर्किए के मार्बल का बायकॉट करने का फैसला किया है।
भारत में तुर्किए और अजरबैजान के खिलाफ व्यापक विरोध का रुख देखा जा रहा है, जिससे भारत और इन दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित होने की आशंका है।
*Indian travellers have expressed strong sentiments over the past week, with bookings for Azerbaijan and Turkey decreasing by 60%, while cancellations have surged by 250% during the same period. In solidarity with our nation and out of deep respect for our armed forces, we… pic.twitter.com/VqIMn5MYa1
— ANI (@ANI) May 14, 2025
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ऑलराउंडर!
सिंधु का पानी रोकने के बाद भारत का एक और स्ट्राइक , बगलिहार डैम के सभी गेट बंद!
इन्हें बैन करो! दिल्ली कैपिटल्स पर फूटा गुस्सा, BCCI भी निशाने पर
दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बरकरार, मुस्तफिजुर के साइनिंग के बाद BCB का BCCI को झटका
टाटा मोटर्स का मुनाफा आधा, फिर भी बड़ा डिविडेंड! ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
भारत का पाकिस्तान को एक और झटका: अमेज़न-फ्लिपकार्ट पर पाकिस्तानी सामान की बिक्री पर रोक!
दिल्ली के स्कूल में बाउंसर: कानून के बाद भी मनमानी, 32 बच्चों का नाम काटा!
आमिर खान की सितारे ज़मीन पर पर बहिष्कार की मांग, क्या है तुर्की कनेक्शन?
क्या यह देशद्रोह नहीं तो और क्या? पाकिस्तान समर्थन में वीडियो से मचा बवाल, युवक गिरफ्तार!
भारत-पाक तनाव में शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, गायब रहे CM और मंत्री