पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई करने के बाद तुर्की की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत के साथ उसके व्यापारिक रिश्ते खतरे में पड़ गए हैं। भारतीय व्यापारियों ने तुर्की से किसी भी तरह का सामान आयात करने से इनकार कर दिया है।
भारत हमेशा से तुर्की के मुश्किल समय में उसके साथ खड़ा रहा है, लेकिन तुर्की ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के विरुद्ध खड़ा होने का चुनाव किया। पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर जो बायरकटर टीबी-2 ड्रोन दागे, वो तुर्की से ही मिले थे।
सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey, #BoycottAzerbaijan और #NoTravelToTurkey जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। भारतीयों में तुर्की के खिलाफ आक्रोश सिर्फ यात्रा तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि हर वर्ग अब तुर्की को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
व्यापारियों ने तुर्की से सेब, ग्रेनाइट, मार्बल समेत अन्य सामान खरीदना बंद कर दिया है, तो वहीं आम लोगों ने भी तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए बुक किए गए टिकट कैंसिल करवा दिए हैं। इससे तुर्की के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है।
ट्रैवल कंपनियों और वेबसाइटों ने भी पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों के टिकट बुक न करने की सलाह दी है। कई साइटों पर बुकिंग बंद कर दी गई हैं। बड़ी कंपनियों, जैसे इक्सिगो, ईजमाईट्रिप और कॉक्स एंड किंग्स ने पाकिस्तान और तुर्की के लिए टिकट बुक करना बंद कर दिया है।
ईजमाइट्रिप के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी के अनुसार, तुर्की के लिए 22% और अजरबैजान के लिए 30% लोगों ने अपनी टिकट कैंसिल करवाई हैं। 2024 में भारत से इन दोनों देशों में 3.8 लाख लोगों ने यात्रा की थी। अगर औसतन एक यात्री का खर्च 60 हजार से 70 हजार रुपए माना जाए तो इस लिहाज से भारतीयों के द्वारा लगभग 2500 से 3000 करोड़ रुपए इन देशों में खर्च किया जाता।
उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी के अध्यक्ष कपिल सुराणा ने कहा है कि उनकी समिति ने तुर्की के साथ व्यापार बंद करने का फैसला किया है। भारत में आयात होने वाले मार्बल का 70% हिस्सा तुर्की से आता है।
मार्बल से पहले पुणे के व्यापारियों ने तुर्की से सेब न आयात करने का निर्णय लिया था। व्यापारियों ने तुर्की के बजाय हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ईरान से सेब खरीदने का निर्णय किया है।
व्यापारियों के संघ कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भारत में पाकिस्तानी झंडा टी-शर्ट समेत अन्य चीजों के बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय ने कहा है कि ऑनलाइन और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर पाकिस्तान के झंडा, लोगो, टी-शर्ट समेत कई अन्य चीजें बड़ी आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। इन सभी को बैन किया जाना चाहिए।
CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि तुर्की में 2024 में लगभग 6 करोड़ 22 लाख विदेशी पर्यटक गए। इनमें से लगभग 3 लाख पर्यटक सिर्फ भारत से थे। 2023 की तुलना में भारतीय पर्यटकों में 20.7 फीसद की बढ़ोतरी भी हुई।
भारतीयों के बहिष्कार से तुर्की को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। तुर्की के पर्यटन विभाग की ओर से एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें भारतीयों को आश्वस्त किया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का तुर्की के सामान्य जनजीवन या पर्यटन माहौल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि भारतीय यात्रियों का हमेशा की तरह पूरे सम्मान और आतिथ्य के साथ स्वागत किया जा रहा है।
हालांकि, भारतीयों की मंशा साफ है कि जो देश के साथ नहीं, हम उसके साथ नहीं।
*#WATCH | Udaipur, Rajasthan: Udaipur marble traders end business with Turkiye for siding with Pakistan amid the ongoing tensions between India and Pakistan.
— ANI (@ANI) May 14, 2025
Kapil Surana, President of Udaipur Marble Processors Committee, says, Udaipur is Asia s biggest exporter of marbles. All… pic.twitter.com/s9pqwuLjrG
वही सफल हुए जिनके पास कहानी थी : विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
मराठी में बोलो, वरना पैसे नहीं! मुंबई में पिज्जा डिलीवरी बॉय से कपल की बदसलूकी, वीडियो वायरल
कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी: मंत्री विजय शाह के घर कांग्रेस का प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख
सब्जी बेचने वाला फरहान निकला देशद्रोही: पाक परस्ती में डूबा, बागपत पुलिस तलाश में जुटी!
लालू-तेजस्वी का काला-काला इतिहास : बीजेपी ने जारी किया वीडियो, क्या आपने देखा?
पाकिस्तान से अलग होकर बना रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ? सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़
खतरनाक मगरमच्छ से अकेले भिड़ा कुत्ता, कर दी ऐसी हालत, छुड़ाना हुआ मुश्किल!
पाकिस्तानी सेना का जिहादी चेहरा बेनकाब: प्रवक्ता का कबूलनामा वायरल!
मुरीदके में अल जिहाद के नारे, आतंकी के पिता का विवादित बयान
ट्रंप का बड़ा दावा: भारत-पाकिस्तान साथ डिनर करें!