पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिसड़ा निवासी BSF कांस्टेबल पूर्णम कुमार साव 21 दिन बाद पाकिस्तान की हिरासत से रिहा होकर भारत लौट आए हैं। उनकी वापसी की खबर सुनते ही परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
पूर्णम साव 23 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अनजाने में भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।
बुधवार को सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान ने उन्हें BSF को सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि यह रिहाई शांति और आपसी समझौते के तहत तय प्रोटोकॉल के अनुसार हुई।
पूर्णम साव की सुरक्षित वापसी पर उनकी पत्नी रजनी साव ने राहत की सांस ली। गर्भवती रजनी ने कहा कि ये समय उनके लिए बेहद कठिन था। हम पिछले दो सप्ताह सो नहीं सके थे, हर पल चिंता में बीता। आज हम बेहद खुश हैं। मैं केंद्र सरकार, बीएसएफ अधिकारियों और बंगाल सरकार का दिल से आभार व्यक्त करती हूं।
रजनी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी धन्यवाद दिया, जिनसे उन्होंने तीन बार फोन पर बात की थी। उनके समर्थन से उन्हें मुश्किल समय में संबल मिला।
जवान के पिता भोलानाथ साव ने भी बेटे की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वह फिर से ड्यूटी पर लौटे और देश की सेवा करे। खबर मिलते ही घर में पूजा-पाठ शुरू हो गया और लोग मिठाइयां बांटने लगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवान की सुरक्षित वापसी पर खुशी व्यक्त करते हुए रजनी साव को बधाई दी। उन्होंने इसे बंगाल के हर नागरिक के लिए गर्व का पल बताया।
BSF की ओर से कहा गया है कि जवान की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और जल्द ही उन्हें परिवार से मिलाया जाएगा। जवान की वापसी से पूरे रिसड़ा इलाके में जश्न का माहौल है।
BIG BREAKING 🚨
— Kedar (@Kedar_speaks88) May 14, 2025
BSF jawan detained by Pakistan Rangers returns to India after 3 weeks!
He crossed back via Attari-Wagah border around 10:30 AM.
Emotional homecoming.
Huge diplomatic win for India & the Modi Govt!💪
Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/VGvqVekmRy
रील के लिए मासूम को रुलाया: माँ पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा - ये माँ बनने लायक नहीं!
गुजरात के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी जानकारी
तुर्की के पाकिस्तान-समर्थन पर भारत में आक्रोश, देशभर में बॉयकॉट तुर्की अभियान
पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई की सज़ा: तुर्की से व्यापार बंद, पर्यटन उद्योग पर संकट!
क्या है आकाशतीर? जिसके आगे झुका पाकिस्तान, खरीदने की मची होड़!
रंगीनमिजाजी में हनी ट्रैप? पाकिस्तान के हाई कमिश्नर का होटल में युवती के साथ वीडियो वायरल, बांग्लादेश से भागे!
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ऑलराउंडर!
डीपीएस द्वारका: मासूम बच्चों के लिए बाउंसर? फीस न भरने पर 34 छात्रों को निकाला!
जय हिंद! दुश्मन का बम सीने पर लेंगे, धरती मां का कलेजा बचाएंगे!
पहाड़ से बरसी मौत: ड्राइवर की फुर्ती से बची जान, वीडियो देख कांप उठेगा दिल!