पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए BSF कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू आखिरकार भारत लौट आए हैं। वाघा अटारी बॉर्डर के रास्ते उनकी स्वदेश वापसी हुई है।
जवान के भारत लौटते ही, उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्णम साहू की पत्नी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद दिया है।
BSF ने जानकारी दी है कि पूर्णम कुमार साहू, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, उन्हें आज, 14 मई 2025 को भारत को सौंप दिया गया।
यह वापसी सुबह लगभग 10:30 बजे अटारी, अमृतसर स्थित संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से हुई। यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुई।
पूर्णम कुमार साहू की रिहाई के बाद उनकी पत्नी रजनी साहू बेहद भावुक हो गईं। पश्चिम बंगाल में रह रहीं रजनी साहू ने कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ मुमकिन है।
उन्होंने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमला हुआ था, तो उन्होंने 15-20 दिनों के भीतर ऑपरेशन के ज़रिए बदला लिया। और उसके 4-5 दिन बाद मेरे पति को भी वापस ले आए। इसलिए मैं हाथ जोड़कर दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं।
रजनी साहू ने बताया कि उनके पति ने उन्हें वीडियो कॉल भी किया था। उन्होंने कहा कि वे शारीरिक रूप से बिल्कुल ठीक हैं और रजनी से चिंता न करने और दोपहर 3 बजे दोबारा कॉल करने को कहा।
रजनी ने कहा कि उन्होंने 3-4 दिन पहले मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) से बात की थी। उन्होंने भी कहा था कि चिंता मत करो, इस हफ्ते तक तुम्हारे पति वापस आ जाएंगे। वो भी BSF अधिकारियों से लगातार संपर्क में थीं।
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सभी का साथ मिला और पूरा देश उनके साथ खड़ा था। रजनी ने फिर से दोहराया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ संभव है।
*#WATCH | BSF Jawan Purnam Kumar Shaw, who had been in Pakistan Rangers custody since 23 April 2025, repatriated to India today.
— ANI (@ANI) May 14, 2025
In West Bengal, his wife Rajani Shaw says, ...Everything is possible if there is PM Modi. When Pahalgam attack occurred on 22nd April, he avenged… https://t.co/NpqNkkBlEl pic.twitter.com/VnctALFW24
मुंबई में पिज्जा डिलीवरी बॉय से बदसलूकी: मराठी बोलो तभी पैसे मिलेंगे!
लालू-तेजस्वी का काला-काला इतिहास : बीजेपी ने जारी किया वीडियो, क्या आपने देखा?
पालतू शेर ने मालिक को दी दर्दनाक मौत, आधा शरीर खाया
धोखेबाज गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ा, बॉयफ्रेंड की धुनाई, यूजर्स बोले - आंटी के लिए इतना कांड!
मुस्लिम लड़कों से धोखा मिलने पर दो सहेलियों ने रचाई शादी, बोलीं- मर्दों से है नफरत
तेंदुए को पड़ गया भारी, कुत्ते पर हमला करना!
मराठी में बोलो, वरना पैसे नहीं! मुंबई में पिज्जा डिलीवरी बॉय से कपल की बदसलूकी, वीडियो वायरल
अनीता आनंद: कनाडा की नई विदेश मंत्री, भारत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद
पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक, लगाने पड़े भारत माता की जय के नारे!
रील के लिए मासूम को रुलाया: माँ पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा - ये माँ बनने लायक नहीं!