टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने की फडणवीस से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं!
News Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास वर्षा में रोहित शर्मा से मुलाकात की और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज को शुभकामनाएं दीं।

फडणवीस ने रोहित के 14 वर्ष के क्रिकेट करियर की सराहना की। बैठक में राज्य सरकार ने खेल के प्रति रोहित के समर्पण और उनके योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने रोहित के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही भारत के लिए खेलते नजर आएंगे।

रोहित ने सात मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी दी थी। ये फैसला उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले लिया।

फडणवीस ने रोहित के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक निवास वर्षा में स्वागत। उनसे मिलकर और बातचीत कर बहुत अच्छा लगा। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और अपने सफर के अगले अध्याय में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज में एक हैं। उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।

संन्यास की घोषणा करते हुए रोहित ने अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की थी और लिखा, मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए थे। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अपने बेटे के जन्म के कारण नहीं खेल पाए थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या रोहित शर्मा राजनीति में उतरेंगे? मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Story 1

मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख, विवादित बयान से मचा बवाल

Story 1

उनकी बहन को... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के विवादित बयान से भड़कीं नेहा सिंह राठौर

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पाक मीडिया ने खुद बताई तबाही की कहानी, कितने दुश्मन मारे गए?

Story 1

अरुणाचल प्रदेश: नामों से नहीं बदलेगी सच्चाई, भारत का चीन को करारा जवाब

Story 1

रंगीनमिजाजी में हनी ट्रैप? पाकिस्तान के हाई कमिश्नर का होटल में युवती के साथ वीडियो वायरल, बांग्लादेश से भागे!

Story 1

कुत्ते ने मगरमच्छ को चटाई धूल: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो!

Story 1

सऊदी धरती पर अमेरिका का बड़ा दांव, ईरान और इजराइल की बढ़ी मुश्किलें

Story 1

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के विवादित बोल, तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग

Story 1

टॉप क्लास वाहियात, सड़ा हुआ... : केआरके ने सितारे जमीन पर के ट्रेलर को बताया बेकार