मंत्री विजय शाह के नेम प्लेट पर कालिख, विवादित बयान से मचा बवाल
News Image

मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

सोमवार को इंदौर के महू में एक कार्यक्रम में मंत्री शाह ने विवादित टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी... करा दी।

इस बयान के विरोध में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री विजय शाह के बंगले पर पहुंचकर उनके नेम प्लेट पर कालिख पोती और इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।

विवादित बयान पर भाजपा संगठन ने भी मंत्री विजय शाह पर सख्त नाराजगी जताई है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया।

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने सफाई दी और खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने को तैयार हैं।

मंत्री विजय शाह ने यह भी कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी उनके लिए सगी बहन से बढ़कर हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्‍होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने उनका बदला लिया।

विपक्ष ने मंत्री शाह के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और इस्तीफे की मांग की है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शोपियां में सेना ने घेरा लश्कर के तीन आतंकियों को, मुठभेड़ में ढेर

Story 1

पति के संन्यास के बाद अनुष्का शर्मा पहुंची प्रेमानंद महाराज की शरण में!

Story 1

पाकिस्तान समर्थक की योगी के सिंघमों ने की धुनाई, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी को 24 घंटे में दिल्ली छोड़ने का आदेश

Story 1

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास: कोच भी हैरान, कर रहे थे इंग्लैंड दौरे की तैयारी!

Story 1

ऑपरेशन केलर: सिंदूर के बाद कश्मीर में सेना का करारा प्रहार, 3 आतंकी ढेर

Story 1

शुभमन गिल का प्लेइंग XI में भी स्थान संदिग्ध? टेस्ट कप्तानी की दौड़ में नया मोड़!

Story 1

मोदी सरकार के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, विपक्ष को दी महत्वपूर्ण सलाह

Story 1

विधवा और बेटियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव, निकाह का भी प्रस्ताव: दो गिरफ्तार

Story 1

जींद की बेटी याशिका गोयल ने हरियाणा में दूसरा स्थान किया हासिल