अनुष्का शर्मा के छलके आंसू, प्रेमानंद महाराज से पूछा ऐसा क्या कि हर तरफ हो रही है चर्चा!
News Image

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में वृन्दावन में प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। एक दिन पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके चलते उन पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं।

हालांकि, प्रेमानंद महाराज के दरबार में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर नजर आ रही परेशानी ने सबका ध्यान खींचा। यह अनुष्का और विराट की महाराज से तीसरी मुलाकात थी, लेकिन पहली बार अनुष्का भक्ति के भाव में डूबी हुई नजर आईं।

कपल ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनुष्का अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। महाराज जी ने विराट कोहली से पूछा, प्रसन्न हो? विराट ने मुस्कुराते हुए हां में जवाब दिया। महाराज जी ने विराट को सफलता को ईश्वर की कृपा बताया।

प्रवचन सुनते-सुनते अनुष्का गहरी सोच में डूबी हुई नजर आईं, उनके चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी। उन्होंने महाराज जी से अपनी परेशानी का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन सवाल किया, बाबा क्या नाम जप से हो जाएगा?

महाराज जी ने जवाब दिया, हां, जरूर होगा। उन्होंने समझाया कि राधा-राधा जपने से इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी। यदि राधा नाम चल रहा है, तो इसी जन्म में भगवत प्राप्ति हो जाएगी। इसमें कोई संशय नहीं, किसी साधन की जरूरत नहीं है।

महाराज जी की बात सुनकर अनुष्का भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर भक्ति के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चल रहे हैं। उन्हें अक्सर मंदिरों और आश्रमों में देखा जाता है। इससे पहले दोनों अपने बच्चों के साथ दिखाई दिए थे, लेकिन इस बार वे अकेले आए थे, शायद प्राइवेसी बनाए रखने के लिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भूकंप के झटकों से फिर काँपी धरती, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी!

Story 1

नीतीश के गढ़ में प्रशांत किशोर को रोका गया, SDM से तीखी बहस

Story 1

पसीने से लथपथ: दिल्ली-पटना फ्लाइट में AC फेल, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Story 1

नहीं देखा होगा भारतीय नेवी का ये रौद्र रूप!

Story 1

शिव तांडव की धुन पर मिसाइलों से धुंआ-धुंआ पाकिस्तान! सेना का ऑपरेशन सिंदूर

Story 1

अमेरिकी एयरफोर्स में दहशत: हूती विद्रोहियों के हाथ लगा घातक हथियार, F-35 और F-16 जैसे फाइटर खतरे में!

Story 1

वाराणसी में निकला पाकिस्तान और तुर्की का जनाजा, मुस्लिम समुदाय ने दिया कंधा

Story 1

पलक झपकते सुपरमैन कैच! लाइव मैच में अद्भुत कैच देख दुनिया हुई हैरान

Story 1

कुलदीप यादव ने अंपायर को धमकाया ? मैदान पर मचा बवाल, वीडियो वायरल!

Story 1

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित, हड्डियों तक फैला रोग