पाकिस्तान सरकार आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए नुकसान को स्वीकार करने पर मजबूर हो गई है। लगातार छिपाने की कोशिशों के बावजूद, पाकिस्तान को अपने मारे गए सैनिकों की संख्या जारी करनी पड़ी है।
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों का करारा जवाब दिया था। चार दिनों तक चली लड़ाई में भारतीय गोलबारूद की गूंज पाकिस्तान के बड़े शहरों तक सुनाई दी। कई एयर बेस, एयरपोर्ट और स्टेडियम तबाह हो गए।
इतनी मार खाने के बाद भी पाकिस्तान खुद को जीता हुआ दिखा रहा था और अपने मारे गए सैनिकों की संख्या बताने से कतरा रहा था।
अब जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के साथ तनाव में पाकिस्तान के 11 जवान मारे गए और 78 घायल हो गए।
पाकिस्तान आर्मी की ओर से जारी लिस्ट में थल सेना के 6 और वायु सेना के 5 सैनिक शामिल हैं। थल सेना में नाइक अब्दुर्रहमान, लांस नाइक दिलावर खान, लांस नाइक इक़रामुल्लाह, नाइक वकार खालिद, सिपाही मोहम्मद अदील अकबर और सिपाही निसार की मौत हुई है।
वहीं वायु सेना के 5 सैनिकों में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ़, चीफ टेक्नीशियन औरंगज़ेब, सीनियर टेक्नीशियन नजीब, कॉर्पोरल टेक्नीशियन फारूक और सीनियर टेक्नीशियन मुबश्शिर शामिल हैं।
भारत ने पाकिस्तान के हमलों का ऐसा जवाब दिया कि उसे युद्ध रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुहार लगानी पड़ी। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान किया, जिसके बाद पाकिस्तान अपने आप को जीता हुआ दिखा रहा था।
लेकिन ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि भारत ने पाकिस्तान को गहरी चोट दी है।
भारतीय सेना के अनुसार, इस दौरान भारत के भी 8 सुरक्षा बल शहीद हुए हैं।
Pakistan Army soldiers killed in India’s #OperationSindoor as per DG ISPR. pic.twitter.com/jcYm4SVVlJ
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 13, 2025
गुरुग्राम में ट्रंप प्रोजेक्ट की धूम: एक दिन में 3,250 करोड़ की बुकिंग! 1 फ्लैट की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे
रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, वीडियो वायरल
भारत-रूस की दोस्ती से पाकिस्तान में खलबली, मिलकर बनाएंगे S-500!
2 तस्वीरें दिखाई, सबकी बोलती बंद! रणवीर अल्लाहबादिया ने पाकिस्तान को दिखाया आइना
IPL 2025: पंजाब-दिल्ली का रद्द मैच अब जयपुर में, BCCI का बड़ा फैसला!
टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी? तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान संभव!
शर्मनाक! गधों पर ढोए जा रहे पाकिस्तानी सैनिकों के शव, वीडियो वायरल
शोपियां में ऑपरेशन किलर : सेना ने मार गिराए 3 कुख्यात आतंकी
विराट कोहली ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, महाराज ने पूछा - प्रसन्न हो?
विश्वास नहीं हो रहा ये किया... विराट कोहली के संन्यास पर रवि शास्त्री हैरान!