शर्मनाक! गधों पर ढोए जा रहे पाकिस्तानी सैनिकों के शव, वीडियो वायरल
News Image

पाकिस्तान के अंदरूनी हालात गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, और अब भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्थिति और भी बदतर होती जा रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान की सैन्य और व्यवस्थागत विफलता को उजागर कर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए सैनिकों के शव को गधे पर ले जाया जा रहा है।

इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के पास युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों को सम्मानजनक विदाई देने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। वीडियो में एक सैनिक खुद गधे की रस्सी पकड़कर उसे आगे ले जा रहा है, जबकि शव गधे की पीठ पर लादा गया है। यह दृश्य पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

एक ओर जहां पाकिस्तान खुद को क्षेत्रीय शक्ति कहता है, वहीं दूसरी ओर उसके पास अपने सैनिकों को अंतिम विदाई देने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में 35 से 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना था, न कि सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना।

संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान में स्कार्दू एयरबेस, चकलाला एयरबेस, मुरीद एयरबेस, सियालकोट एयरबेस, पसरूर एयरबेस, सरगोधा एयरबेस, चुनियां एयरबेस, रफीकी एयरबेस, रहीमयार खान एयरबेस, जैकोबाबाद एयरबेस, सुक्कुर एयरबेस और भोलारी एयरबेस तबाह हो गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: नया शेड्यूल जारी, पंजाब किंग्स के लिए खुशियों की सौगात!

Story 1

दुश्मन पायलट ठीक से सो क्यों नहीं पा रहे? - PM मोदी की इस तस्वीर से पाकिस्तान में खलबली!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस को किया तबाह, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Story 1

मोदी आगे, पीछे S-400... आदमपुर एयरबेस की तस्वीरों से पाकिस्तान को तगड़ा संदेश

Story 1

IPL 2025: मिचेल स्टार्क की पत्नी ने बताया, धर्मशाला में अचानक क्यों मच गई थी भगदड़

Story 1

IPL 2025: फाइनल वेन्यू को लेकर BCCI में माथापच्ची, वानखेड़े भी रेस में!

Story 1

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट: तारीख का ऐलान आज संभव, छात्रों में बढ़ती उत्सुकता!

Story 1

सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित: 93.66% छात्र उत्तीर्ण!

Story 1

संन्यास के तुरंत बाद वृंदावन पहुंचे विराट, अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: रात के अंधेरे में भी हम सूरज उगा देते हैं