सीजफायर उल्लंघन पर अनिल विज का गुस्सा: छल और धोखा पाकिस्तान के हथियार
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर अपने नापाक इरादे स्पष्ट कर दिए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

अनिल विज ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत को लेकर कहा है कि छल करना और धोखा देना ही उसके हथियार हैं। अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत संघर्ष विराम पर राजी हुआ था। इसके बाद दोनों देशों सीजफायर के लिए राजी हुए और इसे लेकर घोषणा हुई। लेकिन, तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने हिमाकत कर सीजफायर तोड़ दिया।

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, पाकिस्तान, पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। झूठ बोलना, छल करना, धोखा देना इसके हथियार हैं। कल सीजफायर की सहमति होने के बावजूद इन्होंने उसका उल्लंघन किया। हमारे नेतृत्व पूरी तरह से इस पर निगाह रखे हुए हैं। हमारी फोर्स भी इस पर नजर बनाए हुए है।

विज ने आगे कहा, हमारा नेतृत्व विचार करने के बाद ही देश हित में जो होगा वह करेगा। हमारे लिए सबसे पहले देश है। इसलिए देश के हित में जो होगा वो करेंगे। यह तो तय कर ही लिया गया है कि अगर कोई उग्रवादी हमला होता है तो वो देश पर हमला माना जाएगा और उसका वैसा ही जवाब दिया जाएगा जैसा देश पर होने पर दिया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले कुछ दिन से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता (10 मई की शाम 5 बजे) हुआ था। कुछ घंटों में पाकिस्तान की ओर से समझौते का घोर उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इसे सीमा अतिक्रमण बताते हुए निंदनीय ठहराया गया और इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया। सेना को किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।

भारत सरकार ने पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए कहा है कि अब भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकी हमले को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसका जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारतीय हवाई क्षेत्र खुला: सीजफायर के बाद 32 एयरपोर्ट्स से NOTAM हटा

Story 1

अमेरिका में बड़ा फैसला: ट्रंप का दावा, दवाओं की कीमतें 80% तक घटेंगी

Story 1

सीमा पर शांति, आज होगी भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ वार्ता

Story 1

राफेल नहीं, सुखोई से पहली बार बरसी थी ब्रह्मोस मिसाइल, दुश्मन के उड़ जाएंगे होश!

Story 1

टोल बचाने की कोशिश पड़ी भारी: सड़क हादसे में 13 की मौत, छठी की खुशियां मातम में बदलीं

Story 1

भारत का ऑपरेशन सिंदूर : आतंकी ठिकानों पर काल बनकर टूटी सेना, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

Story 1

नेताओं पर ड्रोन से हमला करे भारत, अवाम करेगी सलाम: पाकिस्तानी लड़की ने शहबाज सरकार की खोली पोल, वीडियो वायरल

Story 1

भारत-पाक तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान: 24 घंटे में कुछ बड़ा होने वाला है!

Story 1

शाहिद अफरीदी का विवादित जश्न: भारत के खिलाफ जीत की रैली, बाइक पर स्टंट, सोशल मीडिया पर ट्रोल

Story 1

जंगल में स्टंट: लड़की का संतुलन बिगड़ा, नदी में गिरी