भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बावजूद, पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच, पाकिस्तान इसे अपनी जीत मान रहा है।
सोशल मीडिया पर जश्न के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं। अफरीदी ने कराची में एक रैली का आयोजन किया, जिसे उन्होंने जीत का जश्न बताया।
वीडियो में अफरीदी अपने समर्थकों के साथ बाइक पर स्टंट करते हुए और पाकिस्तानी झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह रैली यौम-ए-तशाकुर (आभार का दिन) के नाम पर आयोजित की गई थी।
रैली में बोलते हुए अफरीदी ने पाकिस्तानी सेना की प्रशंसा की और उन्हें अटूट बताया। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों पर नागरिक क्षेत्रों, मस्जिदों और बच्चों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया।
अफरीदी की इस रैली और उनके बयानों की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। लोगों ने उन्हें जीत का कारण बताने के लिए कहा और उन पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
एक यूजर ने लिखा कि मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है पूरे मुल्क का ।
यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने भारतीय सेना के खिलाफ बयान दिया है। पहले भी उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना को निकम्मा कहा था, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
Shahid Afridi leading a so called victory rally in Karachi.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 12, 2025
- Just like their army, everyone is delusional. pic.twitter.com/OnHRvmbzax
आई लव यू यार...प्लीज उठ जाओ : शहीद सुरेंद्र की पत्नी का हृदयविदारक विलाप
भारत-पाक तनाव के बीच, डीजीएमओ ने अचानक किया विराट कोहली का जिक्र!
पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग खत्म, भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच सीजफायर पर सहमति!
आई लव यू... प्लीज यार उठ जा : शहीद सुरेंद्र मोगा की पत्नी का मार्मिक विदाई, वायरल हुआ वीडियो
आप पाकिस्तान को खत्म कीजिए, हम पीछे से हमला करेंगे - बलूचिस्तान का भारत को संदेश
घायलों की मदद के लिए तेजस्वी यादव ने रोका काफिला!
कुत्ते को ऑटो से घसीटा: ग्रेटर नोएडा में इंसानियत शर्मसार, आरोपी गिरफ्तार
आई लव यू, उठ जा यार : शहीद पत्नी का लाल जोड़े में चीत्कार, वीडियो ने देश को झकझोरा
हिन्दुस्तान का बब्बर शेर , अब आराम के मूड में? पूर्व क्रिकेटर की विराट से बड़ी अपील!
हमारे पास भारत का कोई पायलट नहीं : पाकिस्तान ने किया खंडन, बताया सोशल मीडिया प्रचार