पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में यौम-ए-तशक्कुर मनाने की घोषणा की है। यह दिन भारत की कथित आक्रामकता के जवाब में पाकिस्तान की कार्रवाई और ऑपरेशन बुनीयान-उल-मरसूस की सफलता के बाद मनाया जाएगा।
शरीफ के अनुसार, यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सेनाओं को सलाम करने और देश की एकता की सराहना के तौर पर मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री शरीफ ने यह भी कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है और उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान खून के आखिरी कतरे तक लड़ेगा।
शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में झूठा आरोप लगाया कि भारत ने सबसे पहले सीजफायर का उल्लंघन किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान दुश्मन पर फिर से भारी पड़ा है और उन्होंने आर्मी चीफ असीम मुनीर समेत सभी अफसरों को सलाम पेश किया।
शरीफ ने कहा कि उनकी सरकार अमन पसंद है और पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने गलत रास्ता चुना। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को एक विवादास्पद मुद्दा बताया, जो तब तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।
यह घोषणा भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन से जारी जंग के बाद हुई है, जिसके बाद शनिवार शाम 5:30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की।
*“We have won... this is victory”
— Lord Immy Kant (Eastern Exile) (@KantInEast) May 10, 2025
Watch this 6 min nonsense from Pakistan s PM Shehbaz Sharif. Extremely boring.
pic.twitter.com/eE3Aw56f7x
विराट कोहली के टेस्ट संन्यास की अटकलों पर दिग्गजों की राय: क्या होगा टीम इंडिया का भविष्य?
अफ्रीका के जंगल में दिखा पेड़ जितना बड़ा सांप, डालियों से लिपटकर रेंगते हुए आया नजर
स्मृति मंधाना का धमाका! फाइनल में शतक जड़कर बनीं विश्व की तीसरी बल्लेबाज
पाकिस्तानी फायरिंग में पांच भारतीय जवान शहीद, DGMO ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
ऑपरेशन सिंदूर: नूरखान एयरबेस पर हमला, परमाणु हमले के डर से अमेरिका से गुहार लगाने लगा पाकिस्तान
हमारा काम दुश्मन को तबाह करना, लाशें गिनना पाकिस्तान का : एयर मार्शल की दो टूक चेतावनी!
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर - मुख्यमंत्री धामी
एयर मार्शल ए के भारती: कैसे उन्होंने पाकिस्तान की आतंकी इंडस्ट्री पर लगाया फुल-स्टॉप!
शुभमन गिल बनेंगे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान, 23 मई को होगा आधिकारिक ऐलान!
कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की पेशकश से सियासी भूचाल! विपक्ष ने मांगी सर्वदलीय बैठक