बिहार में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट!
News Image

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में गर्म पछुआ हवाओं के चलते लू जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी लगने लगी। पटना का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बीते 10 दिनों में सबसे अधिक है। गोपालगंज 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान नौ जिलों - पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका - में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना सहित सिवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, और मधेपुरा जिलों में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले चार से पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। गर्म पछुआ हवाएं चलने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बढ़ने के आसार हैं।

इसके प्रभाव से 15-16 मई के आसपास प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान गया और रोहतास में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। गया के डुमरिया में 4.6 मिमी, इमामगंज में 0.6 मिमी और रोहतास के तिलौथु में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

शनिवार को पटना, गोपालगंज, डेहरी और बक्सर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा: पटना 41.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम), 28.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम); गया 41.0 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम), 27.5 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम); भागलपुर 40.1 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम), 26.9 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम); मुजफ्फरपुर 38.3 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम), 28.5 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बेंगलुरू SBI शाखा में कन्नड़ भाषा पर विवाद, मैनेजर ने कहा - यह भारत है, मैं हिंदी बोलूंगी

Story 1

दुश्मनों ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है: पीएम मोदी ने सरहद से ललकारा

Story 1

बिहार: दानापुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Story 1

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: 20 की मौत, 100 घर खाक!

Story 1

यूपी के 6 जिलों के DM चीफ सेक्रेटरी को गंभीरता से नहीं ले रहे!

Story 1

दिल्ली के साथ हुई बेईमानी? मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंपायरिंग पर उठे सवाल!

Story 1

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री का चीन में साधारण स्वागत: क्या रिश्तों में आई खटास?

Story 1

सिंदूर मिटाने वाले मिट्टी में मिला दिए गए: बीकानेर में पीएम मोदी का दहाड़

Story 1

केसरी वीर: रिलीज से पहले ही उड़ी फिल्म की हवा, पहला रिव्यू आया सामने

Story 1

मनचले ने बोला आई लव यू, लड़कियों ने सड़क पर गिराकर चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत!