ट्रेन में खाने-पीने की चीजों के अधिक दाम वसूलने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पैंट्री स्टाफ ने आधी रात को उसे धमकाया और मारपीट की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने ट्रेन में पानी की अधिक कीमत वसूली जाने की शिकायत की थी। इसके बाद पैंट्री स्टाफ ने उसके साथ बदसलूकी की।
विशाल नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उसने बताया कि ट्रेन में उसे दुगने दाम पर खाना और पानी मिल रहा था। नकली बोतल पर भी ज्यादा कीमत वसूली जा रही थी।
विशाल ने पानी की बोतल, चाउमीन और अन्य चीजों पर रेलवे द्वारा तय सीमा से ज्यादा चार्ज लेने की शिकायत की थी।
शिकायत के बाद, पैंट्री स्टाफ आधी रात को कोच में घुसा और विशाल को धमकाने लगा। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। विशाल ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विशाल ने लिखा कि उसने पेंट्री द्वारा अधिक पैसे वसूलने की शिकायत की तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई।
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सख्ती से कार्रवाई की। पीड़ित की शिकायत पर कैटरर पर तुरंत 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जीआरपी कठुआ ने भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
*This is The Passenger Security in 3rd AC of Indian Railway #shame || When I complained about overcharging in Train by Pantry , an attempt was made to kill me 😭😭
— Mr.Vishal (@Mrvishalsharma_) May 7, 2025
Train no.14609
PNR - 2434633402@RailMinIndia @IRCTCofficial @narendramodi @RailwayNorthern @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/VSNZlblHOQ
भारत-पाक युद्धविराम: अमेरिका को बाप बनने न दें! पप्पू यादव की पीएम मोदी से अपील
पाकिस्तान हारा, तो पलट कर आता है: सीजफायर उल्लंघन के बीच ओम पुरी का डायलॉग याद
सीजफायर उल्लंघन: कुछ ही घंटों में पलटा पाकिस्तान, सीमा पर फिर गोलाबारी, भारत का डिफेंस सिस्टम एक्टिव
पाकिस्तान की बोलती बंद! 86 घंटे में युद्ध विराम की गुहार, ऑपरेशन सिंदूर से मची खलबली
क्या विपक्ष का साथ नहीं चाहिए? कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल
सीजफायर के 3 घंटे बाद पाकिस्तान का धोखा, BSF जवान शहीद
भारत का पाकिस्तान को अंतिम अल्टीमेटम: अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध!
भारत-पाक युद्धविराम: IPL 2025 जल्द होगा फिर से शुरू, फैंस के लिए खुशखबरी!
ऐतिहासिक समझौता: भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत!
संघर्ष विराम के बाद भारत ने खोला पाकिस्तान के झूठ का पुलिंदा