उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की अप्रैल महीने की रैंकिंग यूपी सीएम डैशबोर्ड पर जारी कर दी गई है। इस बार कई जिलों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
कुछ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया है, जबकि कई जिले पिछली बार से नीचे चले गए हैं।
महराजगंज जिले ने जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में, पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने यूपी सीएम डैशबोर्ड में 96.30% अंक प्राप्त किये हैं।
जांच करने पर पता चला कि जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। वे जनता से सीधा संवाद करते हैं और किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हैं।
अनुनय झा सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करवाने और आम जनता को उनका लाभ पहुंचाने के लिए बैठकों में भी सक्रिय रहते हैं। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा एक ईमानदार और मेहनती अफसर के रूप में जाने जाते हैं।
अयोध्या ने 93.50% और मऊ ने 93.10% अंक प्राप्त करके दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
अंबेडकर नगर और गाजियाबाद 92.40% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। गाजियाबाद 92.00% के साथ छठवें, बाराबंकी 91.90% के साथ सातवें और झांसी 91.70% अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। पीलीभीत को 91.30% के साथ 9वां और कानपुर नगर को 91.00% के साथ 10वां स्थान मिला है।
इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और लोग गौरव महसूस कर रहे हैं। यह सफलता महराजगंज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण है कि लगातार प्रयास करने से कोई भी जिला विकास की ऊंचाइयों को छू सकता है।
*लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग जारी
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 10, 2025
➡️महराजगंज जिला बना नंबर 1
➡️डीएम अनुनय झा के प्रयासों से महराजगंज सीएम डैशबोर्ड पर फिर नंबर-1
➡️जनपद ने 96.30% अंक प्राप्त करके हासिल किया प्रथम स्थान
➡️देखें पूरी लिस्ट 👇🏻@Uppolice @maharajganjpol #Lucknow #CMDashboard pic.twitter.com/oK6UHGpQgD
संघर्ष विराम के बाद भारत ने खोला पाकिस्तान के झूठ का पुलिंदा
उत्तर प्रदेश में महराजगंज बना नंबर 1, अन्य जिलों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर!
तालिबान ने खोली पाकिस्तान की पोल: भारत पर लगाए गए झूठे आरोपों का किया खंडन
बड़ी खुशखबरी: भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम! ट्रंप की मध्यस्थता से सुलह, आज से सीजफायर लागू
ये ऑफिशियल भिखमंगे हैं : पाकिस्तान पर ओवैसी का तीखा हमला
पाक संसद में बवाल: महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को अंग्रेजी पर घेरा, कहा - अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में न जाएं!
गांव नहीं छोड़ेंगे, जरूरत पड़ी तो सेना के साथ लड़ेंगे जंग! - सीमावर्ती इलाकों में दहाड़
फैक्ट्री में आग का वीडियो दिखाकर वाहवाही लूट रहा था पाकिस्तान, फैक्ट चेक में खुल गई कलई
आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा, सेना देगी उसी भाषा में जवाब: भारत का कड़ा रुख
पूर्व पाकिस्तानी अफसरों का दावा: भारत की सैन्य शक्ति पाक से कहीं अधिक, अमेरिका-चीन से मांगी मदद!