पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस तनाव पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है।
उन्होंने लिखा है कि अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्हें अपने सैन्य बल पर बहुत गर्व है, जो बहादुरी से आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।
संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हमारे लोगों पर लगातार हो रहे अटैक को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब हम संकोच के साथ नहीं बल्कि पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देंगे। पूरी दुनिया को ये समझना होगा कि ये लड़ाई लोगों के खिलाफ या किसी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंक के खिलाफ है, जिससे डर और अराजकता फैल रही है। इसमें कोई शक नहीं कि अब हम किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे।
संजय दत्त ने आगे कहा, ये आतंकवादी बुज़दिल हैं, जो हिंसा के पीछे छुपे हुए हैं। वो छिपकर वार करते हैं। मगर उन्हें अब समझना होगा कि हम वो देश हैं, जो झुकता नहीं। जितनी बार भी उन्होंने हमें बांटने की कोशिश की है हम और मज़बूत हो गए हैं। हमारी एकता, हमारी आत्मा और हमारी वापस खड़े हो जाने की इच्छा शक्ति, उनकी नफरत से बहुत बड़ी है।
मुझे अपने सैन्य बलों पर गर्व है। वो मज़बूती और बिना डरे खड़े हैं। अपनी हिम्मत और जज़्बे से आतंक का भरपूर जवाब दे रहे हैं। वो बस बॉर्डर पर ही हमारे लिए नहीं लड़ रहे बल्कि वो हमारे बच्चों के सपनों को डिफेंड कर रहे हैं। हमारे घर की शांति की रक्षा कर रहे हैं और इस देश की आत्मा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वो असली हीरो हैं और मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।
संजय दत्त ने जोड़ा, ये बस उनकी लड़ाई नहीं है। ये हमारी लड़ाई है। बतौर नागरिक, हमें साथ में खड़े रहना है। हमें बिल्कुल भी डरना नहीं है। ये लड़ाई शायद आज न खत्म हो, मगर हमारी शक्ति, दृढ़ निश्चय और एकता अंत समय तक रहेगी। हम तैयार हैं, अगर ज़रूरत पड़ी तो हम हर संभव तरीके से योगदान देंगे।
हम एक हैं। हम मज़बूत हैं। और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें न्याय और शांति नहीं मिल जाती।
संजय दत्त के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी भावना को अपनी भावना बता रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर संजय दत्त से पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, कंगना रनौत और अनुपम खेर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/ftEat8Kyy7
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 10, 2025
रद्द मैच के बाद दिल्ली पहुंची विशेष वंदे भारत, खिलाड़ियों में दिखा भाईचारा
पाक ड्रोन हमले के बाद अनुपम खेर को सताई जम्मू में कजिन की चिंता, मिला ऐसा जवाब!
लालू के बेटे तेज प्रताप पर मांझी की बहू का करारा वार: गिरगिट को भी मात देते हैं रंग बदलने में
जंग खत्म! भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता, ट्रम्प ने बताई अंदर की बात
पाकिस्तान अपने ही जाल में फंसा, ड्रोन हमले पर दिए तीन अलग बयान
अमेरिका की पाकिस्तानी सेना प्रमुख को नसीहत: हालात बिगाड़ने नहीं, कम करने पर दें ज़ोर
दिल्ली एयरपोर्ट की नई ट्रैवल एडवाइजरी: इन 5 बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर बनना था, पर... हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा: 10 लाख आतंकी पाकिस्तान में!
तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन: ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा - भारत में ज्यादा मुसलमान
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तानी एयरबेस मिसाइलों से छलनी, ड्रोन हमलों का मुंहतोड़ जवाब!