पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इस जवाबी कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहा है।
बुधवार रात और गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय शहरों को मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट्स से निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। भारतीय सेना ने लगभग सभी हमलों को विफल करते हुए पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स, कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय जवाबी हमलों को रोकने के लिए एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर भारी फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना भी अब पाकिस्तान के शहरों में आक्रामक कार्रवाई कर रही है, जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही हो रही है।
भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अब इस हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अर्जुन को महाभारत युद्ध से पहले भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश को साझा किया। तस्वीर पर लिखा है, तुमने शांति बनाए रखने के लिए जो भी हो सकता था वो सब किया। अब जाओ और उनके साथ युद्ध करो जिसकी चाहत उनको हमेशा से थी।
इस बीच, भारत-पाक तनाव के बीच BCCI ने IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
इससे पहले शिखर धवन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ते हुए उनकी बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना पर सवाल उठाए थे, यह कहकर कि 8 लाख से अधिक सैनिकों के होते हुए भी वे हमलावरों को रोक नहीं पाए।
इस पर शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था तो अब और कितना गिरोगे? उन्होंने अफरीदी को सलाह दी कि बेवजह कमेंट करने की बजाय अपने देश की तरक्की के लिए सोचना चाहिए। शिखर के इस जवाब ने ना केवल अफरीदी की टिप्पणी को नकारा किया, बल्कि यह भी साबित किया कि भारतीय सेना की ताकत और समर्पण पर सवाल उठाने से पहले किसी को अपने देश के हालात पर ध्यान देना चाहिए।
IPL के नए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान जल्द होगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह के बाद फिर से मुकाबले शुरू हो सकते हैं।
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 9, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया हंस रही, युद्ध को युद्ध की तरह होने दो - संजय राउत
लोकेशन बंद कर दीजिए, आपको ड्रोन ढूंढ लेगा? वायरल मैसेज की सच्चाई!
उरी में फिर पाक की नापाक हरकत, तोपों से गोलाबारी, गूंजा आसमान!
भारत-पाक जंग के बीच व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, राहत की उम्मीद!
वीजा लेकर जाना चाहता हूं... : कुमार विश्वास का पाकिस्तान को करारा जवाब, बलूच पर कही ये बात
जम्मू में धमाकों से दहला इलाका, ब्लैकआउट से दहशत
IPL 2025 पर पाकिस्तानी पत्रकारों में भिड़ंत: तुम्हारी खुशी के लिए भारत से जंग नहीं लड़ेंगे
सेना प्रमुख को मिली असीमित शक्ति, टेरिटोरियल आर्मी को कभी भी बुला सकेंगे!
भारत के ड्रोन अटैक क्यों नहीं रोक पाया पाकिस्तान? रक्षा मंत्री का बेतुका बयान!
कंगाल पाकिस्तान पर मंडराया खतरा: IMF से मिलने वाला कर्ज रुक सकता है!