जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हालात फिर बिगड़े। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी और तोपों का इस्तेमाल किया गया।
आज (9 मई) दोपहर बाद शुरू हुई इस फायरिंग के दौरान विस्फोटों की आवाजें दूर-दूर तक सुनी गईं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नाकाम ड्रोन हमलों के बाद आज फिर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों और तोपों से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
एक दिन पहले यानी (8 मई) को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी, आरएस पुरा और सांबा सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। गुरुवार को उसने भारत पर ड्रोन से अटैक की कोशिश भी की थी, लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को हवा में ही ध्वस्त कर दिया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए लद्दाख के कारगिल में ड्रोन हमले का अलर्ट जारी किया गया है। कारगिल में शाम 7:30 बजे से सुबह 5.30 बजे तक पूरी तरह ब्लैकआउट का आदेश जारी है।
लोगों से रात में सभी अनावश्यक यातायात गतिविधियों से बचने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि अगर कोई ड्रोन या अज्ञात उड़ने वाली वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी सेना अलर्ट पर है। भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दे रहा है। भारतीय सेनाओं के हमले से पड़ोसी मुल्क में खलबली मची हुई है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा बलों से मुलाकात करने के साथ जमीनी हालात की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
उरी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, (पाकिस्तान द्वारा) प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यहां के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मैं सीमावर्ती क्षेत्रों के उन गांवों में गया, जहां नुकसान हुआ है। घायलों और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नए बंकरों की जरूरत होगी, इसलिए आने वाले दिनों में उनका निर्माण भी किया जाएगा।
*#WATCH उरी, जम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा हथियारों और तोपों से गोलीबारी फिर से शुरू किए जाने के बाद गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2025
वीडियो वर्तमान समयानुसार नहीं है। pic.twitter.com/YxMpBxu8FS
पाकिस्तान की नापाक हरकत: फिरोजपुर में ड्रोन हमला, एक परिवार के तीन सदस्य घायल
भूकंप से देर रात कांपी धरती, पाकिस्तान में दहशत का माहौल
वीजा लेकर जाना चाहता हूं... : कुमार विश्वास का पाकिस्तान को करारा जवाब, बलूच पर कही ये बात
30 मई: क्या ग्रहों का संरेखण लाएगा महाभारत जैसी तबाही?
पाकिस्तान की फतेह-II मिसाइल बनी खिलौना, हरियाणा के लोग उठाकर ले गए घर!
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान के 5 सैन्य अड्डे तबाह!
दिवाली के पटाखे सी फुस्स निकली पाकिस्तानी मिसाइलें!
रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: मदरसे के छात्र पाकिस्तान की दूसरी रक्षा पंक्ति!
पाक की कब्र! भारतीय मिसाइलों से थर्राया पाकिस्तान, एयरबेस पर खोदे गए कुएं
युद्ध के मुहाने पर पाकिस्तान? रक्षा मंत्री आसिफ का सनसनीखेज दावा!