पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम हमले का बदला लिया, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हर बार उसे नाकाम कर दिया।
इस बीच, पंजाब के होशियारपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चीनी मिसाइल बिना फटे खेत में गिर गई। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमान जेएफ-17 ने भारतीय विमान को निशाना बनाते हुए पीएल-15 मिसाइल दागी थी। यह वही मिसाइल है, जिसे लेकर खूब दावे किए गए थे।
कहा गया था कि पीएल-15 भारतीय लड़ाकू विमानों के लिए काल साबित होगी। दावा था कि यह हवा से हवा में 300 किलोमीटर तक मार कर सकती है। लेकिन, असली संघर्ष में इसने अपनी असलियत दिखा दी। यह मिसाइल हवा में फटने की बजाय सीधे खेत में जा गिरी और पूरी तरह से सुरक्षित मिली। इसका मतलब है कि यह डेटोनेट नहीं हुई थी। माना जा रहा है कि ईंधन खत्म होने के बाद यह जमीन पर गिर गई।
चीन ने पीएल-15 के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे। कहा गया था कि यह हवा से हवा में मार करने वाली बेहद एडवांस मिसाइल है, जो 200-300 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है। इसमें एक्टिव रडार होमिंग गाइडेंस सिस्टम लगा है और यह टू-वे डेटा लिंक से लैस है। यहाँ तक कि इसे फाइटर जेट से लॉन्च करने के बाद एडब्ल्यूएसीएस विमान से भी गाइड किया जा सकता है।
अब सवाल यह है कि पीएल-15 मिसाइल के बिना फटे मिलने से भारत को क्या फायदा होगा? दरअसल, यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर है। भारतीय वैज्ञानिक इस मिसाइल की बारीकी से जांच करेंगे। वे पता लगाएंगे कि इसे किस तरह बनाया गया है। इसके सीकर, प्रोपल्शन, डेटालिंक और इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटरमेजर्स की कार्यप्रणाली को समझेंगे।
इससे न केवल रिवर्स इंजीनियरिंग में मदद मिलेगी, बल्कि एस्ट्रा एमके-2 या एमके-3 जैसी अधिक एडवांस स्वदेशी बीवीआर (दृश्य-सीमा से परे) मिसाइलों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, भारत प्रभावी जवाबी उपाय तैयार करने में भी सक्षम होगा।
यह समझना महत्वपूर्ण है कि पीएल-15 किस प्रकार टारगेट पर लॉक होता है और जैमिंग से खुद को कैसे बचाता है। चीन की वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को पीएल-15 मिसाइलों से लैस किया है। पीएल-15 के विश्लेषण से भारत को भविष्य में चीन के खिलाफ सैन्य तैयारी में भी मदद मिलेगी।
*A fully intact Chinese PL-15 long-range air-to-air missile was recovered in Hoshiarpur, Punjab—clearly launched from a PAF jet, most likely a JF-17. It failed to detonate. pic.twitter.com/BME3n5blTg
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 9, 2025
लाइव टीवी पर पाकिस्तानी मंत्री की बोलती बंद करने वाली अफगान एंकर कौन हैं?
काव्या मारन का बड़ा कदम: IPL 2025 स्थगित, दर्शकों को लौटाए पैसे
हरियाणा: जुमे की नमाज के बाद इमाम का बड़ा बयान, भारत में हमारा सबकुछ
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तानी चौकियां और आतंकी लॉन्च पैड तबाह!
ऋषि पटेल का तूफ़ान: 6 गेंदों पर 6 छक्के, 2025 में मचाई सनसनी!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से भारत आया क्रिकेटर, IPL 2025 में मचाएगा धमाल!
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी से वरिष्ठ अधिकारी की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भारत का S-400 से करारा जवाब: पाकिस्तान ने 36 ठिकानों पर हमले की कोशिश की
भारत के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी!
20 मिनट में बॉर्डर पर डबल फ्लाइट: नागरिक विमानों की आड़ में पाक की नापाक हरकत!