जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे। यह दौरा कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए किया गया।
मुख्यमंत्री ने जम्मू मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों और अस्पताल के कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें उनके इलाज और ठीक होने के लिए पूरी सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।
उधर, रात में भारी गोलाबारी के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी सेक्टर का दौरा करने पहुंचे। उपराज्यपाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
कल भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलें और कई ड्रोन मार गिराए। यह कार्रवाई भारत के ऑपरेशन सिंदूर और लाहौर में पड़ोसी मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के बाद हुई।
बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात आठ बजे जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया सहित कई इलाकों में आत्मघाती ड्रोन और मिसाइलों से असफल हमला किया।
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम (एस-400) ने दुश्मन की आठ मिसाइलों और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हमले के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई। भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
कल रात आठ बजे जम्मू शहर धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के साथ ही पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोग भी सुरक्षित जगहों की ओर लौटने लगे। मिसाइलों का मलबा लपटों के साथ गिरते दिखा।
*#WATCH जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का काफिला उधमपुर के रास्ते जम्मू की ओर रवाना हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2025
कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जम्मू जा रहे हैं।
वीडियो उधमपुर से है। pic.twitter.com/S9USzehsry
हमले जल्द से जल्द रोको! - पाकिस्तान पर ट्रंप का कड़ा रुख
बिना फटे खेत में गिरी चीनी मिसाइल, भारत को होगा बड़ा फायदा!
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री और तीनों सेना प्रमुख शामिल
यह सब बकवास है : वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, सिंधु जल संधि पर रुख स्पष्ट
रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रहने का अधिकार नहीं, निर्वासन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
बॉलीवुड सितारों की चुप्पी: भारत-पाक तनाव पर KRK का तंज!
हाउज द जोश? उरी में जवानों के बीच पहुंचे LG मनोज सिन्हा, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर बढ़ाया हौसला
बीसीसीआई की बड़ी चाल: 2027 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी की दावेदारी!
पाकिस्तान की नापाक हरकत: फिरोजपुर में ड्रोन हमला, एक परिवार के तीन सदस्य घायल
हमें किस बात का डर? धर्मशाला स्टेडियम से निकलते फैन का वायरल रिएक्शन, पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात