एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक 17 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की को अपने ड्राइवर से प्यार हो गया, क्योंकि उसे ड्राइवर का गियर बदलने का अंदाज बेहद पसंद आया था।
वायरल पोस्ट के अनुसार, लड़की अपने ड्राइवर को गियर बदलते हुए टुकुर-टुकुर देखती रहती थी। उसे ड्राइवर का अंदाज इतना भा गया, कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।
यह मामला 2022 का है, लेकिन ट्विटर पर इस जोड़ी की प्रेम कहानी फिर से चर्चा में है। डेली पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में इस जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी विस्तार से बताई थी।
लड़की के पिता ने उसे गाड़ी चलाना सिखाने के लिए ड्राइवर को काम पर रखा था। रोजाना ड्राइवर उसे गाड़ी सिखाने ले जाता था। शुरू में, वह उसे गियर बदलना सिखाता था। गियर बदलने का अंदाज लड़की को इतना पसंद आया कि वह उसे लगातार देखती रहती थी, और धीरे-धीरे ड्राइवर के प्रति आकर्षित हो गई।
लड़की ने इंटरव्यू में बताया कि ड्राइवर शानदार तरीके से गाड़ी चलाते हैं।
उसने यह भी कहा कि जब वह गाड़ी चलाते समय गियर बदलते थे तो उसका हाथ थामने का मन करता था। इंटरव्यू के दौरान, जब एंकर ने महिला से अपने पति को एक गाना समर्पित करने के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि 1973 की फिल्म बॉबी का गाना हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए उनकी प्रेम कहानी के लिए बिल्कुल सही है।
ड्राइवर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि लड़की उसके बारे में क्या महसूस करती है। जब लड़की ने उसे प्रपोज किया, तो वह डर गया और उसे लगा कि उसकी नौकरी चली जाएगी। दूसरी ओर, लड़की ने अपने माता-पिता से कहा कि वह उससे और सिर्फ उससे ही शादी करना चाहती है।
उस समय ड्राइवर 21 साल का था और लड़की 17 साल की थी। लड़की के माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने शादी का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह बचकाना हरकत है। लेकिन लड़की ड्राइवर से शादी करने की जिद पर अड़ गई और अपने माता-पिता को मनाने के लिए खाना-पीना बंद कर दिया। अंततः, लड़की के माता-पिता को उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा, क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी। उन्होंने धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी।
अब लड़की 20 साल की है और लड़का 24 साल का है। लड़का अब ड्राइवर के रूप में काम नहीं करता है। शादी के बाद, लड़की के पिता ने उसे अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद की, जो अच्छा चल रहा है। इसके अलावा, लड़के को दहेज में वही कार मिली जो वह चलाता था।
A thread of funny Posts and videos that will make you roll on the floor 😂🧵
— The Adventurous Soul (@TAdventurousoul) February 13, 2025
1. Time to leave this Planet 😹 pic.twitter.com/QgT2x4xPfb
भारत के ड्रोन हमले को रोकने का कारण: पाक रक्षा मंत्री के अजीब तर्क पर फिर उड़ी खिल्ली
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति और PM को सौंपी; कैश मिलने की पुष्टि, इस्तीफे से इनकार, महाभियोग की संभावना
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित!
भारत-पाक युद्ध: अब खैर नहीं! रिटायर्ड सैनिक भी जंग के लिए तैयार, टेरिटोरियल आर्मी पर सरकार का बड़ा फैसला
स्वामी योगेश्वरनंदा गिरी की भारत-पाक युद्ध की भविष्यवाणी वायरल!
हम उसको छोड़ेंगे नहीं : अफगानिस्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, जंग के बीच भारत को खुलकर समर्थन
भारत के हमले से पाकिस्तान बेहाल, कर्ज के लिए गिड़गिड़ाया!
अमेरिकी संसद में दिखा ईरान का खतरनाक ड्रोन, मची खलबली
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद दक्षिण अफ्रीका ने किया बड़ा ऐलान, नए हेड कोच नियुक्त!
भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर, ड्रोन हमलों और घुसपैठ की कोशिशें!