भारत का ऑपरेशन सिंदूर : जैश के गढ़ को गाजा जैसा बना दिया, जहन्नुम से भी बुरा हाल!
News Image

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद पूरी दुनिया में भारत की सैन्य ताकत की चर्चा हो रही है। पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर से आई तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। पाकिस्तान में तो कोहराम मचा हुआ है।

7 मई, 2025 की आधी रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिसमें बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात गढ़, मरकज़ सुबहान अल्लाह, पूरी तरह तबाह हो गया।

बहावलपुर की सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ है। ध्वस्त मस्जिद सुबहान अल्लाह और आसपास की इमारतें इस बात की गवाह हैं कि भारतीय राफेल जेट्स और SCALP क्रूज मिसाइलों ने आतंक के आकाओं को करारा जवाब दिया है। जैश-ए-मोहम्मद का यह मुख्यालय, जो 2019 के पुलवामा हमले सहित कई आतंकी साजिशों का केंद्र रहा, अब केवल धूल और राख का ढेर है।

वायरल तस्वीरों और वीडियो में स्थानीय लोग और पाकिस्तानी सेना के जवान मलबे के बीच हताशा में भटकते दिख रहे हैं। भारत ने हमले के बाद स्पष्ट कर दिया है कि उसका मकसद आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

यह जवाबी कार्रवाई 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने इस हमले की साजिश रचने वाले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर ऐसा प्रहार किया कि पाकिस्तान बौखला गया है।

ऑपरेशन सिंदूर में 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी भी शामिल हैं। बहावलपुर की तस्वीरों में अस्पतालों के बाहर घायलों की भीड़ और मलबे से निकलते शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की सटीकता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Story 1

भारत के हमले से डरा पाकिस्तान, संसद में रो पड़ा पाकिस्तानी सांसद!

Story 1

रोहित शर्मा का वन-डे से संन्यास: कोच ने बताया 2027 का ‘प्लान’!

Story 1

पहलगाम आतंकी हमला: NIA ने जानकारी के लिए जनता से की अपील

Story 1

भारत के हमले में रावलपिंडी स्टेडियम तबाह, शाम में होना था मैच!

Story 1

वो कोई भी एक्शन लें : PM मोदी ने भारतीय सेना को दी पूरी छूट, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

Story 1

ईरान के विदेश मंत्री के सामने जयशंकर का पाकिस्तान को अल्टीमेटम: सैन्य हमले का मिलेगा सख्त जवाब

Story 1

याल्दा हकीम: जिसने खोली पाकिस्तानी मंत्री की पोल, लाइव टीवी पर किया बेनकाब

Story 1

अनुष्का ने विराट को किया अनदेखा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल!

Story 1

भारत का ऑपरेशन सिंदूर : जैश के गढ़ को गाजा जैसा बना दिया, जहन्नुम से भी बुरा हाल!