पहलगाम की बेसरन वैली में आतंकियों द्वारा महिलाओं का सुहाग उजाड़ने और जाओ मोदी से कह देना कहने की कायरतापूर्ण घटना के बाद, भारतीय सेना ने 15 दिन की तैयारी के बाद 7 मई को आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस ऑपरेशन को नाम दिया गया ऑपरेशन सिंदूर ।
इस विजय की कहानी की मीडिया ब्रीफिंग के लिए भारतीय सेना ने महिलाओं को चुना - विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी। ये बहादुर बेटियां न केवल सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की आवाज बन रही हैं।
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दुनिया भर के मीडिया को देने की जिम्मेदारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सौंपी गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी इस महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग में शामिल हुए। यह भारत की रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में जज्बे, मेहनत और लीडरशिप की मिसाल हैं। एक्सरसाइज फोर्स 18 के तहत 18 देशों की मल्टीनेशनल आर्मी ड्रिल में भारत की तरफ से कमान संभालने का मौका मिलने पर वे चर्चा में आई थीं। वे उस समय अकेली महिला थीं जो किसी भी देश की आर्मी टुकड़ी की कमान कर रही थीं। उन्होंने 40 सैनिकों की भारतीय टीम का नेतृत्व किया। सोफिया ने 17 साल की उम्र में ही भारतीय सेना ज्वाइन कर लिया था।
गुजरात की रहने वाली सोफिया ने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे सिग्नल कोर से हैं, जो सेना के कम्युनिकेशन और सूचना प्रणाली की जिम्मेदारी संभालती है। 2006 में वह यूएन पीसकीपिंग मिशन के तहत कांगो में तैनात रहीं और 6 वर्षों से ज्यादा समय से शांति मिशनों में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके दादा सेना में थे और उनके पति मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री में अधिकारी हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों ने 26 महिलाओं का सुहाग उजाड़ा था। विवाहित महिलाओं के सामने उनके पति को उनका धर्म पूछ कर मार दिया गया था।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें 2500 से अधिक घंटे तक फ्लाई करने का तजुर्बा है। वह चेतक से लेकर चीता हेलीकॉप्टर को कुशलता से उड़ाती हैं। उन्होंने हाई एल्टीट्यूड से लेकर जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट के रिमोट एरिया में भी उड़ान भरी है। व्योमिका ने बचपन में ही आकाश पर छा जाने का सपना देख लिया था।
2020 में उन्होंने विपरीत परिस्थिति में अरुणाचल प्रदेश के रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भरी थी।
ऐसा माना जा रहा है कि आतंक के आकाओं को जवाब मिल गया होगा। भारत सरकार ने हर जवाब महिलाओं के हाथों देकर यह बता दिया है कि भारत क्या है और क्या कर सकता है।
*#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Col. Sofiya Qureshi, while addressing the media, presents videos showing destroyed terror camps, including from the Muridke where those involved in the 2008 Mumbai Terror attacks - Ajmal Kasab and David Headley received their training... pic.twitter.com/tNpsDf92Wu
— ANI (@ANI) May 7, 2025
बलूचिस्तान में बलूच आर्मी का कहर, रिमोट बम से उड़ाए 12 पाकिस्तानी सैनिक!
पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों से बचाने के लिए आसमान से गायब कर दिया गया था ताज महल!
जरूरत पड़ी तो लड़ने को तैयार हूं : ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज प्रताप का जोश
तेज प्रताप यादव बॉर्डर पर जाने को तैयार, कहा - लगा दूंगा जान की बाजी!
पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें जारी! सीमा पर तनाव बरकरार
बस 25 मिनट! ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान, आतंकियों के 9 ठिकाने ध्वस्त
ऑपरेशन सिंदूर का सबूत: सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान में तबाही
पहलगाम हमला: NIA ने पर्यटकों से मांगी मदद, जारी किए संपर्क नंबर
सिर्फ़ तीसरी जीत के बाद धोनी का ऐलान: अगले साल के लिए तैयारी शुरू!
भारतीय वायुसेना ने मार गिराया पाकिस्तानी JF-17 थंडर, POK में गिरा मलबा!