पाकिस्तान के बोलन जिले के मच कुंड इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। रिमोट कंट्रोल से किए गए आईईडी धमाके में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, 7 मई 2025 को पाकिस्तानी सैनिकों का एक काफिला शोरकंद क्षेत्र में गश्त कर रहा था। तभी बीएलए के विशेष टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वाड (एसटीओएस) ने आईईडी से हमला कर दिया। धमाका इतना जोरदार था कि सैनिकों के शव हवा में उड़ गए।
बलूचिस्तान में लंबे समय से अशांति है। बलूच लोग पाकिस्तानी सेना पर जुल्म करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसी जुल्म का बदला लेने के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी ने हथियार उठा लिए हैं।
पिछले हफ्ते, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान प्रांत में 2 अलग-अलग जगहों पर 10 बलूच आर्मी के जवानों को मार गिराया है।
पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले तेजी से बढ़े हैं। ख़बरों के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान में जाने से भी घबराते हैं।
मार्च में, बलूच लिबरेशन आर्मी के जवानों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। उस हमले में भी कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।
स्थानीय बलूच नेता लगातार पाकिस्तान की सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह बलूचिस्तान की कीमती खनिज संपदा का दोहन कर रही है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
Baloch Liberation Army’s Special Tactical Operations Squad (STOS) targeted a Pakistan Army vehicle in a remote controlled IED attack in Mach Kund Area of Bolan, while they were preparing military operation. 12 Pakistan Army soldiers neutralised by BLA. #IndiaPakistanWar #sialkoat pic.twitter.com/8FXsAG5Ha8
— Anurag Mishra (@AnuragM41771877) May 8, 2025
LoC पर तनाव के बीच तेजप्रताप ने जताई राष्ट्रसेवा की इच्छा, कहा - देश के काम आ सकती है पायलट ट्रेनिंग
ऑपरेशन सिंदूर जारी: 100 आतंकी ढेर, सरकार का ऐलान
भारत ने नाकाम किया पाकिस्तान का आधी रात का हमला, 15 शहरों पर दागी मिसाइलें की गईं ढेर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या जियो हॉटस्टार सर्वर सच में हैक? जानिए ऑफिशियल बयान
बिना इंटरनेशनल मैच खेले, राजस्थान ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव!
न बुमराह, न राहुल, शुभमन गिल बन सकते हैं इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान!
IPL 2025: मयंक अग्रवाल पर ही RCB का दांव, प्लेऑफ से पहले टीम हुई और मजबूत!
ईरान के विदेश मंत्री के सामने जयशंकर का पाकिस्तान को अल्टीमेटम: सैन्य हमले का मिलेगा सख्त जवाब
अनुष्का ने विराट को किया अनदेखा, सोशल मीडिया पर उठे सवाल!
ऑपरेशन सिंदूर 2 की तैयारी? मोदी-डोभाल की एक घंटे की गुप्त बैठक!