मुंबई इंडियंस को बीती रात गुजरात टाइटंस के हाथों 3 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही पॉइंट्स टेबल में भी मुंबई को नुकसान उठाना पड़ा है।
गुजरात से मिली हार के बाद मुंबई की प्लेऑफ की राह अब थोड़ी मुश्किल हो गई है, जिसके चलते एक नया समीकरण बन रहा है। पॉइंट्स टेबल में हार्दिक पांड्या की मुंबई चौथे स्थान पर खिसक गई है।
मुंबई इंडियंस के 12 मैच हो चुके हैं। जिनमें से टीम ने 7 में जीत हासिल की है। फिलहाल 14 अंक के साथ मुंबई इंडियंस की टीम चौथे पायदान पर है।
अब हार्दिक पांड्या की टीम के 2 मैच बचे हैं, जिसमें से एक मैच पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में और दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
अगर मुंबई इन दोनों मैचों को जीत लेती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
गुजरात टाइटंस के साथ मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की थी, लेकिन अब गुजरात ने उनकी जीत का सिलसिला रोक दिया है।
बारिश से बाधित इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली थी।
इसके बाद डीएलएस मैथड के बाद गुजरात के सामने 147 रन का लक्ष्य था, जिसको शुभमन गिल की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गिल ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
*MI VS GT AT WANKHEDE:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2025
- 15 runs required.
- 1 over will be bowled.
- 12.30am restart. pic.twitter.com/jIIuCLDLMR
रनों का सूखा, जाने वाली थी कप्तानी. टेस्ट को अलविदा कहने पर मजबूर हो गए रोहित शर्मा!
जाकर मोदी को बता देना कहने वाले आतंकियों को भारत का जवाब: दो महिला सैन्य अधिकारियों ने खोली पोल
भारत के एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ बेनकाब, सैन्य अफसरों ने पढ़ी आतंकियों की नमाज़!
आतंक पर सटीक प्रहार : 24 मिसाइलों ने पाकिस्तान में मचाया कोहराम
ऑपरेशन सिंदूर के बाद IPL 2025 पर मंडराया खतरा? जियो हॉटस्टार का मेल सर्वर हैक!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद में दहशत, घरों में दुबके लोग
ऑपरेशन सिंदूर: क्या है लोइटरिंग म्यूनिशन , जिसका भारत ने पहली बार किया इस्तेमाल?
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर बलूचिस्तान में जश्न, बंदूकें लहराते हुए मनाई ख़ुशी!
मध्य प्रदेश: स्कूल में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल होने पर दोनों निलंबित
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल