रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
पिछले 10 टेस्ट पारियों में रोहित ने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया था। पिछली 15 पारियों में भी सिर्फ एक फिफ्टी आई थी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार घर में न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से करारी हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को तीसरी बार जीतने का सपना टूट गया।
पिछले एक साल में बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के हाथ सिर्फ नाकामी लगी। हालांकि, रोहित ने कप्तान के तौर पर टी-20 में वर्ल्ड कप जिताया और वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया। लेकिन टेस्ट में उनके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा था। खराब फॉर्म का असर उनकी कप्तानी पर साफ दिख रहा था।
रोहित इस कदर दबाव में थे कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में खुद को ड्रॉप कर लिया था। रिपोर्ट्स ऐसी भी थीं कि इंग्लैंड दौरे पर चयनकर्ता रोहित को कप्तानी नहीं देने का मन बना चुके थे। शायद इसीलिए रोहित को खराब फॉर्म और कप्तानी गंवाने की स्थिति के कारण टेस्ट से रिटायरमेंट लेने पर मजबूर होना पड़ा।
रोहित शर्मा का बल्ला लंबे समय से खामोश था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में आखिरी शतक पिछले साल 7 मार्च को लगाया था। इसके बाद से 15 पारियों में रोहित सिर्फ एक बार ही पचास का आंकड़ा पार कर सके। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित का हाल इतना बेहाल रहा कि उनके बल्ले से 5 पारियों में महज 31 रन निकले। रोहित का बैटिंग औसत महज 6.20 का रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में भी रोहित का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था।
बल्ले से लगातार फ्लॉप शो का असर रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी पड़ने लगा था। अपनी ही सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों मिली 3-0 की हार ने रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार ने रोहित को बतौर टेस्ट कप्तान कटघरे में खड़ा कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही रोहित से टेस्ट कप्तानी लेने की मांग उठने लगी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद रोहित ने एक बार फिर कप्तान के तौर पर खुद को साबित करके दिखाया। हालांकि, चयनकर्ताओं ने यह तय कर लिया था कि इंग्लैंड दौरे पर रोहित बतौर कप्तान नहीं जाएंगे। और शायद यह मैसेज रोहित को भी दे दिया गया था। खराब फॉर्म को देखते हुए रोहित बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड जाते या नहीं, इस पर भी बड़ा सवाल था।
🚨 𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨
— Indian Cricket Team (@incricketteam) May 7, 2025
Team India skipper Rohit Sharma announces retirement from Test Cricket.
Thank you for your contributions Captain. We respect your decision 🇮🇳
Rohit Sharma : It s been an absolute honour to represent my country in whites. Thank you for all the… pic.twitter.com/LPr0Ofup1R
क्या लखनऊ-बेंगलुरु मैच भी होगा रद्द? अरुण धूमल ने दिया बड़ा अपडेट!
पाकिस्तान ने पार की हद: जम्मू पर मिसाइल हमला, भारत ने मार गिराईं!
द आयरिश टाइम्स का भारत विरोधी दुष्प्रचार: भारतीय राजदूत ने लगाई लताड़
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तानी सैन्य चौकी तबाह, वीडियो जारी
भारत के 3 सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी हमला विफल, सेना ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक: भारत में X ने ब्लॉक किए 8000 से ज़्यादा अकाउंट
IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह का धमाका, पंजाब किंग्स के पहले खिलाड़ी बने!
क्या भारत में एयरपोर्ट एंट्री बैन? वायरल दावा निकला झूठा!
भारत का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: लाहौर, कराची समेत कई शहर निशाने पर!
भारत-पाक युद्ध में अमेरिका का कोई दखल नहीं, उपराष्ट्रपति वेंस का स्पष्टीकरण