इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की चौंकाने वाली टीम: 12 गेंदबाजों को मिला मौका!
News Image

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 5 या 6 नहीं, बल्कि पूरे 12 गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मैच 22 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, तफदज़वा त्सिगा, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांदे, निकोलस वेल्च और सीन विलियम्स।

इनमें से सिर्फ तीन खिलाड़ी, बेन कुरेन, निकोलस वेल्च और विकेटकीपर क्लाइव मदांदे, गेंदबाजी नहीं करते हैं। बाकी सभी खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर विकेट लेने में सक्षम हैं।

क्रेग एर्विन टीम का नेतृत्व करेंगे। 39 वर्षीय एर्विन के पास जिम्बाब्वे को लीड करने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 78 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिनमें से 33 में जीत हासिल हुई है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसका नेतृत्व बेन स्टोक्स करेंगे।

इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे की गेंदबाजों से भरी टीम इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इस्लामाबाद में मौलाना का सवाल, सन्नाटे में डूबा जवाब: क्या भारत से जंग में मिलेगा साथ?

Story 1

मेट गाला में शाहरुख को पहचान नहीं पाई मीडिया? मैं शाहरुख... , खुद देना पड़ा परिचय!

Story 1

होटल में प्रेमिका संग पति रंगे हाथ, पत्नी का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

Story 1

भारत-पाक सीमा पर गरजेगा राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30: वायुसेना का युद्धाभ्यास

Story 1

वो देश का दुश्मन है... हसीन जहां ने शमी पर लगाया देशद्रोह का आरोप, मचा हड़कंप!

Story 1

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर गिरफ्तार, ईडी अधिकारियों से हुई हाथापाई, शर्ट भी फटी!

Story 1

क्या युद्ध की तैयारी? संजय राउत ने मॉक ड्रिल पर उठाए सवाल

Story 1

अमेरिका छोड़ने पर मिलेंगे 1000 डॉलर, ट्रंप का अवैध प्रवासियों के लिए खास ऑफर

Story 1

मोदी ने हमारा जीना हराम कर रखा है... सड़क पर आया पाकिस्तानी मौलाना, बोला भारत के पीएम का दिमाग खराब

Story 1

पहले मुस्लिम मारेंगे, फिर सिख : राजा वड़िंग का अमित शाह पर सीधा हमला