मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के खेमे में खुशी की लहर है, क्योंकि उनके एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी की वापसी हो रही है।
साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। विक्रम सोलंकी, गुजरात के क्रिकेट निदेशक, ने मैच से पहले इस बात की पुष्टि की।
कुछ समय पहले रबाड़ा को SA20 के दौरान एक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, अब वह टीम में वापस आ गए हैं।
इस सीजन की शुरुआत में रबाड़ा को गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए देखा गया था, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने निजी कारणों से अपने देश वापस लौटने का फैसला किया था। उन्होंने इस सीजन में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल दो मैच खेले और 2 विकेट हासिल किए।
शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में, 14 अंकों के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा।
South Africa fast bowler Kagiso Rabada has served a one-month ban, and will be available for South Africa for the WTC final against Australia next month pic.twitter.com/25MXzDOPEK
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 5, 2025
अब समंदर में भी पाकिस्तान की खैर नहीं! भारत ने किया MIGM माइन का सफल परीक्षण
ससुर से हलाला, कई महीनों तक संबंध: शौहर की मां बनी मुस्लिम महिला!
बलूचिस्तान खाली! पाकिस्तानी सेना की दो महत्वपूर्ण डिवीजन भारत सीमा की ओर रवाना, BLA के लिए बड़ा मौका?
एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2025: प्रज्ञा और प्रियल बनीं प्रदेश की नई पहचान
राजस्थान में ओले गिरे, मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना!
युद्ध हुआ तो कैसे करें खुद का बचाव? राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल से पहले स्कूली छात्राओं को ट्रेनिंग
राजस्थान में 7 मई को मॉक ड्रिल: सायरन की तेज आवाज से मचेगी खलबली, जानिए क्या है करना
देश भर में मॉक ड्रिल: 244 स्थानों का चयन, जानिए क्या आपकी लोकेशन शामिल है?
बीमार दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हे ने अस्पताल में लिए सात फेरे!
रफ़्तार ट्रेन के नीचे लेटी रही महिला, चमत्कारिक ढंग से बची जान!