भारत, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हर मोर्चे पर एक्शन की तैयारी कर रहा है। सोमवार को भारत ने मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया।
डीआरडीओ और नौसेना ने मिलकर इस माइन को बनाया है। यह माइन समुद्र के भीतर दुश्मन की पनडुब्बियों और युद्धपोतों को तबाह करने की क्षमता रखता है। यह समुद्री सुरंगों की तरह काम करती है, जो दुश्मन के जहाजों या पनडुब्बियों के समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर उन्हें नष्ट कर सकती हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इससे नौसेना की ताकत में बढ़ोतरी होगी। यह अंडरवाटर थ्रेट्स से निपटने की नई क्षमता है। पिछले पांच सालों में भारत ने अपनी आत्मनिर्भरता के साथ अपनी सेनाओं को बहुत मजबूत किया है। यह परीक्षण भी एक लगातार चलता हुआ प्रयास है। यह डिवाइस अंडरवाटर थ्रेट्स के लिए बहुत ज्यादा उपयुक्त होगी और भारतीय नौसेना को ये और ताकत देगी।
डीआरडीओ और भारतीय नौसेना मिलकर अब अपनी ताकत और क्षमता को और बढ़ा रहे हैं। इससे भारत को समुद्र में भी दुश्मनों के खिलाफ रणनीतिक बढ़त मिल सकेगा।
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने कहा है कि इस सफल परीक्षण के साथ यह प्रणाली अब नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है।
*The @DRDO_India and @indiannavy successfully undertook combat firing (with reduced explosive) of the indigenously designed and developed Multi-Influence Ground Mine (MIGM).
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) May 5, 2025
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has complimented DRDO, Indian Navy and the Industry on this… pic.twitter.com/pOvynpBcr5
भारत ने किया घातक MIGM माइन का सफल परीक्षण, समुद्री सुरक्षा हुई और मजबूत
केम्प्टी फॉल में प्रलयंकारी सैलाब: वीडियो देख दहल उठेगा दिल!
खिड़की तोड़ घुसा चोर, मालिक ने हथौड़े से किया मुंह लहूलुहान!
भारत के हमले से पहले कांपी पाकिस्तान की धरती, आया जोरदार भूकंप
रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को दी चमचमाती हीरे की अंगूठी, जानिए क्या है खास वजह
आधी रात को लड़की का धमाका: जितनी बार OYO... , सुन लड़के के उड़े होश!
मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटों तक आंधी-बारिश का तांडव, IMD की चेतावनी!
मोदी ने हमारा जीना हराम कर रखा है : भारत के खिलाफ सड़क पर उतरा पाकिस्तानी मौलाना
पहलगाम हमले के बाद बीजेपी नेता का वीडियो वायरल, वारिस पठान बोले, देश सदमे में है और ये...
रन आउट पर अफसोस नहीं! निगम ने कप्तान अक्षर को दिखाया तेवर, वीडियो वायरल