एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई सांपों के बीच घिरी हुई हैं। सांपों से डरने के बजाय, यह महिला उन्हें बड़े प्यार से अपने हाथों में पकड़ती है और एक-एक करके पानी से भरे बर्तन में नहलाती है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के चारों ओर सांप रेंग रहे हैं। वह बिना किसी डर के उन्हें पकड़ती है और नहलाती है। सांप भी बिना किसी विरोध के महिला के हाथों से नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सांपों की संख्या एक-दो नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने साझा किया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो देखने के बाद लोग महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें सुपरहीरो बताया है और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की है। कुछ लोगों ने इसे जोखिम भरा काम बताते हुए कहा है कि इस तरह के काम में जान भी जा सकती है और इसे बिना प्रशिक्षण के नहीं करना चाहिए।
कुछ यूजर्स ने तो महिला को सांपों की रानी तक का खिताब दे डाला। एक यूजर ने लिखा कि ये नगेरी जनजाति की महिला है, और सांप ही उनके परिवार का हिस्सा होते हैं।
हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला कौन है और यह वीडियो कहां का है।
Kitni bhi thandi ho mummy bina nehlaye nhi manti 😂 pic.twitter.com/pcwimYRMsk
— Aastha🪽 (@aas_sthaa) April 24, 2025
रबाडा का नशे में मौज-मस्ती करना पड़ा महंगा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलना भी खतरे में!
बल्लेबाज ने मोबाइल फोन लेकर की बैटिंग, लाइव मैच में फूटा भांडा, मचा हड़कंप!
लंदन के कैफ़े में पाकिस्तानी पत्रकारों का घमासान: प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी गाली-गलौज, लोग हैरान
नींबू-मिर्च से बंधा राफेल! कांग्रेस नेता अजय राय का विवादित बयान
नेहा सिंह राठौर का समर्थन करने वाले कपिल सिब्बल ने की हैं दो शादियां, जानिए एक केस की कितनी लेते हैं फीस?
हूती विद्रोहियों के हमले से इजरायली एयरपोर्ट धुआं-धुआं, एयर इंडिया का विमान भी बदला रास्ता
क्या CBSE 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित होगा? वायरल नोटिस की सच्चाई!
रियान पराग का तूफान: 6 गेंद पर 6 छक्के, फिर भी इतिहास में नाम नहीं!
नेतन्याहू की टिप्पणी से कतर नाराज, हमास को लेकर जुबानी जंग तेज
दुख में भी हिमांशी का एकता संदेश: ओवैसी ने पहलगाम हमले के बाद दिया बड़ा बयान