कैप्टन कूल धोनी का एंग्री अवतार! मैदान पर खलील अहमद पर बरसे
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके अंक तालिका में नीचे खिसक गई, वहीं आरसीबी पहले स्थान पर पहुंच गई है।

मैच के 19वें ओवर में एमएस धोनी ने खलील अहमद को गेंदबाजी के लिए बुलाया। अंशुल कंबोज का एक ओवर बाकी था, लेकिन धोनी ने खलील पर भरोसा जताया। हालांकि, यह फैसला गलत साबित हुआ। रोमारियो शेफर्ड ने खलील के ओवर में 33 रन ठोक डाले और वे सीएसके की हार के जिम्मेदार ठहराए गए।

मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब धोनी का गुस्सा खलील अहमद पर फूट पड़ा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, आरसीबी के खिलाफ मैच में धोनी को गुस्से में देखा गया। पारी के 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा जब विराट कोहली को गेंदबाजी कर रहे थे, तब धोनी फील्डिंग सेटिंग को लेकर नाराज दिखे।

वायरल वीडियो में धोनी खलील अहमद को डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। धोनी कह रहे हैं, खलील, ऊधर कभी किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है कभी?

बता दें कि खलील अहमद ने पावरप्ले के दौरान शुरुआती दो ओवर में 32 रन खर्च किए थे। इसके बाद 19वें ओवर में शेफर्ड ने उनके खिलाफ 33 रन बनाए। इस तरह उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। वे आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा ओवर डालने वाले सीएसके के गेंदबाज बन गए। उन्होंने लुंगी एनगिडी का रिकॉर्ड तोड़ा।

हालांकि, सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान खलील अहमद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खलील ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए धोनी ने उन्हें मौका दिया। फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि अंशुल कंबोज भी अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं। उनके पास डेथ ओवर में गेंदबाजी करने की क्षमता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वॉर 2 से ऋतिक रोशन का तलवारबाजी सीन लीक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!

Story 1

रियान पराग की 2 साल पुरानी चाहत हुई पूरी, 10 मिनट में किया वो काम युवराज सिंह भी ठोकेंगे सलाम

Story 1

नेतन्याहू का एंटी मिसाइल सिस्टम फेल! बेन गुरियन हवाई अड्डे के पास ब्लास्ट, हवाई सेवा ठप

Story 1

महागठबंधन बैठक के बाद तेजस्वी का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री चेहरे पर मनोज झा का सस्पेंस!

Story 1

नेतन्याहू की टिप्पणी से कतर नाराज, हमास को लेकर जुबानी जंग तेज

Story 1

ईडन गार्डन्स में इंजीनियर साहब का कहर, एक ओवर में दो शिकार!

Story 1

128 साल की उम्र में योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, पीएम मोदी ने बताया अपूरणीय क्षति

Story 1

भारत से डरकर इंग्लैंड भागने की बात करने वाले पाकिस्तानी सांसद का वीडियो वायरल

Story 1

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रुख, आर्थिक नाकेबंदी हुई और कड़ी!

Story 1

बाबिल खान का चौंकाने वाला वीडियो: राघव जुयाल ने एंग्जायटी अटैक पर तोड़ी चुप्पी