उत्तराखंड चारधाम यात्रा मार्ग पर गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के बाद आज 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इस अवसर पर उपस्थित थे।
धाम के कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ मंदिर और विशाल सिंहद्वार को 25 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु कपाट खुलने के शुभ अवसर पर पहुंचे थे।
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। अब उत्तराखंड चारधाम यात्रा के सभी धामों के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 28 अप्रैल को खुले थे, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट 2 मई को खोले गए थे।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। साथ ही, मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है।
किसी भी समस्या के लिए श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Uttarakhand: Portals of Badrinath Dham opened for devotees
— ANI Digital (@ani_digital) May 4, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/yrsAmWmKRH#Badrinath #Dham #Uttarakhand pic.twitter.com/s6CNikC66O
पाकिस्तान की गंदी चाल! भारतीय सेना के अधिकारियों के खिलाफ दुष्प्रचार
5 अर्धशतक, 500+ रन: साई सुदर्शन को मिलेगा IPL 2025 में विस्फोट का इनाम?
लापरवाही का नतीजा: शादी में नाचते ड्राइवर से बिगड़ा संतुलन, 12 घायल
ISI फैला रहा था भारतीय सेना के अधिकारियों को लेकर झूठ, खुल गई पूरी पोल
अल्लू अर्जुन का चौंकाने वाला बदलाव, क्या ट्रिपल रोल की तैयारी?
महाकुंभ की कमाई से बाबा ने खरीदी SUV, एक हाथ से ड्राइविंग देख यूजर्स हैरान!
राहुल गांधी ने 1984 के सिख दंगों की जिम्मेदारी लेने की बात कही, कहा - कांग्रेस राज में गलतियां हुईं
भारत ने हमला किया तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा - पाक MP में भारतीय सेना का खौफ
CSK vs RCB: ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री! 17 साल के म्हात्रे ने भुवनेश्वर को कूटा, बनाए 26 रन
आईपीएल 2025: 14 गेंदों में 53 रन, शेफर्ड ने खोला राज, खलील को देखकर कैसे पलटा खेल!