चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी के बीच विवाद
News Image

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। इस बीच, कुछ विपक्षी नेताओं के बयान विवाद पैदा कर रहे हैं, जिनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम प्रमुख है।

जब भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी कर रहा है, तब चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने (भाजपा सरकार) पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिखी। किसी को पता नहीं चला। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना को ऑक्सीजन देने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकी हमले को गंभीरता से न लेती हो, लेकिन उसे सेना का मनोबल गिराने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहर से वो कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) हैं, लेकिन अंदर से वो पीडब्ल्यूसी (पाकिस्तान कार्यसमिति) हैं।

पात्रा ने चन्नी की टिप्पणी को लेकर कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाया गया। कांग्रेस ऐसा कोई मौका क्यों नहीं छोड़ती है जिससे कि पाकिस्तान को ऑक्सीजन न मिले।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में ये सब कहां हुआ?

चन्नी ने आगे कहा, क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वो कहते हैं कि उन्होंने (भाजपा) पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिखी। किसी को पता नहीं चला, मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पानी में छिपे कछुए का घातक वार, सांप बना शिकार!

Story 1

तालिबान ने पाकिस्तान को किया चित, 50 सैनिकों को पतलून उतारने पर किया मजबूर!

Story 1

जेल में इमरान खान के साथ बलात्कार? लीक हुई मेडिकल रिपोर्ट से मचा हड़कंप!

Story 1

गोवा में श्री लराइराई जात्रा में भगदड़, 7 की मौत, 30 घायल

Story 1

तांदुला डैम पर मौत का खेल: युवक ने पतली रेलिंग पर चलाई बाइक, वीडियो वायरल

Story 1

सांड ने उड़ाई स्कूटी! ऋषिकेश में वायरल वीडियो देख लोग हैरान

Story 1

राकेश टिकैत का अपमान करने वाले आतंकी से कम नहीं: सांसद इकरा हसन

Story 1

इतने बैट तो विराट कोहली के पास भी नहीं! नीतीश राणा ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की चतुराई

Story 1

वजीरिस्तान में तालिबान का हमला: 50 पाकिस्तानी सैनिक आत्मसमर्पण के लिए मजबूर

Story 1

भारत की सरज़मीं हमारी थी और है: ओवैसी का पाकिस्तान पर करारा प्रहार