गोवा में श्री लराइराई जात्रा में भगदड़, 7 की मौत, 30 घायल
News Image

गोवा के शिरगांव में शुक्रवार, 2 मई, 2025 की रात श्री लराइराई जात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। लराइराई मंदिर में मची भगदड़ में 7 लोगों की जान चली गई, और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी मच गई, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

चश्मदीदों के अनुसार, भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने थे। लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।

श्री देवी लाईराई यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई थी और इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के लिए लगभग 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। मुख्यमंत्री सावंत और अन्य अधिकारियों ने भी यात्रा का दौरा किया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रस्सी जल गई बल नहीं गया : बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत को दी धमकी, वीडियो वायरल

Story 1

राशिद खान का अविश्वसनीय कैच: दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप!

Story 1

कानपुर में चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: मां ने प्रेमी संग बेटी को पकड़ा, चप्पलों से की पिटाई!

Story 1

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान, सिकंदर रजा की वापसी!

Story 1

सांड बना स्कूटी सवार: दो पैरों पर दौड़ाकर किया सबको हैरान!

Story 1

विराट कोहली के लिए कौन हैं वो 4 खौफनाक गेंदबाज, खुद किया खुलासा!

Story 1

सिंधु हमारी नदी, फिर क्यों पानी से हैं महरूम? संधि पर हो पुनर्विचार: फारूक अब्दुल्ला

Story 1

पहलगाम हमले के बाद वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी खिलाड़ी, भड़काऊ वीडियो जारी

Story 1

मैं फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनना चाहता हूं : रहाणे का छलका दर्द

Story 1

क्या डोनाल्ड ट्रम्प बनेंगे अगले पोप? सोशल मीडिया पर डाली पोप की वेशभूषा में तस्वीर, व्हाइट हाउस ने भी किया शेयर