पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। आतंकी हमले के बाद भारत में कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स और क्रिकेटरों के चैनल बंद कर दिए गए हैं, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान लगातार जहर उगल रहा है और कुछ क्रिकेटर भी इसमें शामिल हैं।
इसी क्रम में, पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी ने बदतमीजी की है और एक वीडियो साझा किया है।
यह हरकत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जुनैद खान ने की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अटारी-बाघा बॉर्डर पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बाकी तो समझदार हो। इसके बाद उन्होंने टी फैंटास्टिक लिखकर टैग किया, जो भारत पर कटाक्ष है।
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा कि भारत खुद विवाद पैदा कर रहा है और उनके देश को बदनाम कर रहा है।
टी फैंटास्टिक पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह लाइन 2019 की एक घटना से ली गई है, जब बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान में क्रैश हो गए थे। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था और एक वीडियो जारी किया, जिसमें अभिनंदन चाय पीते हुए टी फैंटास्टिक कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। तब से पाकिस्तान में इसका इस्तेमाल भारत को चिढ़ाने के लिए किया जाता है।
जुनैद खान ने 2011 से 2019 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उन्होंने 22 टेस्ट, 76 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने टेस्ट में 71 विकेट, वनडे में 110 विकेट और टी20 में 8 विकेट लिए हैं।
Baqi toh samjdar ho.#PakistanZindabad #FantasticTea pic.twitter.com/Y7LVuGqiWR
— Junaid khan (@JunaidkhanREAL) May 2, 2025
भारत का भार्गवास्त्र : ड्रोन मारक क्षमता से चीन-पाकिस्तान में खलबली!
सिर्फ एक हार और टूट जाएगा सपना: ये दो टीमें IPL 2025 से हो जाएंगी बाहर!
पाकिस्तान डरा हुआ कुत्ता : पूर्व पेंटागन अधिकारी का तीखा हमला, कहा - भारत ने दो मोर्चों पर जीत हासिल की
भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव: गंभीर निभाएंगे अहम भूमिका!
WTC फाइनल 2025: विजेता टीम बनेगी करोड़पति! भारी पुरस्कार राशि का एलान
तिरंगा यात्रा में तिरंगे का अपमान: भाजपा विधायक पर लगा राष्ट्रीय ध्वज से नाक पोंछने का आरोप
लखनऊ में भीषण बस हादसा, 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
भारत से हार की दुआ करने वाले को मिला IPL 2025 का कॉन्ट्रैक्ट!
प्यारे पिल्ले को बत्तखों के बीच आई नींद, फिर चूजों ने की ऐसी हरकत!
विजडन की ऑलटाइम प्लेइंग XI: कोहली अकेले भारतीय, दो पाकिस्तानी भी शामिल