जम्मू कश्मीर और गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत रही कि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
गुजरात में शुक्रवार देर रात 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जम्मू कश्मीर में रात में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई।
लेह-लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई।
जम्मू कश्मीर में भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, गुजरात भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। पिछले 200 वर्षों में यहाँ नौ बड़े भूकंप आए हैं।
26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था, जिसमें लगभग 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख घायल हुए थे।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस प्रकार मापी जाती है:
भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली प्राकृतिक घटनाओं के कारण आते हैं। ये मुख्य रूप से पृथ्वी की आंतरिक संरचना में होने वाले तनाव और गतिविधियों के कारण आते हैं। भारत में हिमालय क्षेत्र में टेक्टोनिक गतिविधियां इसका मुख्य कारण हैं। भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव से तनाव होता है, जिससे ऊर्जा बनती है और भूकंप आते हैं।
*EQ of M: 2.7, On: 03/05/2025 02:29:47 IST, Lat: 32.95 N, Long: 75.76 E, Depth: 5 Km, Location: Doda, Jammu and Kashmir.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 2, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/VeaXB4a1TP
सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, पाकिस्तानी पत्नी को छिपाने का आरोप
भारत का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, आयात-निर्यात पूरी तरह बंद!
GT vs SRH: शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात! वीडियो से मचा हड़कंप
गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं: हिमंत बिस्वा सरमा का सनसनीखेज दावा
तेलंगाना जाति सर्वेक्षण: विवादों में घिरे आंकड़े, उठे पारदर्शिता पर सवाल
इतने तो विराट भाई के पास भी नहीं हैं! - सूर्यवंशी और राणा की मजेदार बातचीत वायरल
एक बिहारी सब पे भारी, वैभव के आगे झुके नीतीश राणा!
कौन हैं रोमारियो शेफर्ड, जिनके नाम से कांपे खलील? 14 गेंदों में मचाई तबाही!
जाति जनगणना: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी को खुला पत्र, बिहार में बढ़ेगी सियासी गर्मी?
विरोध किया तो लूटेंगे तेरी भी आबरू : नाबालिग बलात्कार विरोध में मुस्लिम व्यापारियों का पक्ष लेने पर शैला नेगी को मिली दुष्कर्म की धमकी