पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव फांसी लगाई!
News Image

आगरा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में मानव ने अपनी मानसिक स्थिति और पत्नी द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है।

वीडियो में मानव ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानव शर्मा का 6 मिनट 57 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में मानव भावुक होकर कहते हैं कि पुरुषों को भी संरक्षण मिलना चाहिए, वरना एक दिन कोई भी आदमी नहीं बचेगा, जिस पर इल्जाम लगाए जा सकें।

एयरफोर्स से रिटायर्ड मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मानव की शादी 30 अप्रैल 2024 को बरहन निवासी निकिता से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहने लगे, लेकिन कुछ ही दिनों में उनके बीच झगड़े शुरू हो गए।

परिवार का दावा है कि निकिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। 23 फरवरी को मानव अपनी पत्नी के साथ आगरा आया और उसे मायके छोड़कर लौटा। परिवार का आरोप है कि वहां ससुरालवालों ने भी उसे धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। 24 फरवरी को सुबह 5 बजे मानव ने अपने घर में फांसी लगा ली।

वीडियो में मानव ने कहा, सॉरी बाबा, सॉरी मम्मी, सॉरी अक्कू। मर्दों के बारे में कोई बात क्यों नहीं करता? वे बहुत अकेले हैं। मेरी पत्नी मुझे धमकाती थी कि मेरे जाने से सब ठीक हो जाएगा। ये वीडियो अथॉरिटी और लॉ के लिए हैं। ये बताने के लिए कि उन्हें पुरुषों को प्रोटेक्ट करना चाहिए, क्योंकि अगर कोई पुरुष बचेगा नहीं तो आरोप किस पर लगाए जाएंगे।

मानव ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

मानव के पिता ने बताया कि घटना के बाद उसे मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन शिवरात्रि ड्यूटी का हवाला देकर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

मानव की पत्नी निकिता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, मैंने मानव के परिवार को बताया कि वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। वह शराब पीते थे और कई बार मुझे मारते थे। मैंने पहले भी उन्हें सुसाइड से बचाया था।

परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पत्नी के बयान ने मामले को उलझा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या मोदी मेरी खाला का बेटा है? पाकिस्तानी नेता का बेतुका बयान, जंग से डरकर इंग्लैंड भागने की बात!

Story 1

अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे!

Story 1

वरना आज धरती लाल हो जाती : भाई की पगड़ी पर आई बात, बौखलाए नरेश टिकैत, अब करेंगे ये काम

Story 1

अबू आजमी ने लक्ष्मण रेखा पार की, संजय निरुपम ने कहा - पाकिस्तान चले जाओ!

Story 1

विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास क्यों लिया? जानिए चौंकाने वाला कारण

Story 1

आईपीएल 2025 के बाद, मुंबई टी20 लीग में इन 8 खिलाड़ियों की एंट्री!

Story 1

DRS विवाद: शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बहस, बीच बचाव करने उतरे अभिषेक!

Story 1

एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की लैंडिंग, मंत्रियों के फोटोशूट पर मचा बवाल

Story 1

तेलंगाना जाति सर्वेक्षण: विवादों में घिरे आंकड़े, उठे पारदर्शिता पर सवाल

Story 1

राकेश टिकैत की पगड़ी उछाले जाने पर गरमाई राजनीति, आज जाटों की महापंचायत