राकेश टिकैत की पगड़ी उछाले जाने पर गरमाई राजनीति, आज जाटों की महापंचायत
News Image

राकेश टिकैत की पगड़ी उछाले जाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में जाटों की महापंचायत बुलाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाटों की खाप के मुखिया नरेश टिकैत ने इसे मान सम्मान की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि किसान अनुशासित हैं, वरना इस घटना पर धरती लाल हो जाती।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत पर हमले और पगड़ी उछाले जाने के मामले को लेकर आज मुजफ्फरनगर में जाटों की महापंचायत हो रही है।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली के दौरान BKU नेता राकेश टिकैत को विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान टिकैत के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रैली में किसी ने राकेश टिकैत के सिर पर झंडा मार दिया और उनकी पगड़ी गिर गई। यह रैली मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के टाउन हॉल में आयोजित की गई थी।

अखिलेश यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने केवल एक किसान नेता की नहीं, बल्कि हर किसान की पगड़ी उछाली है। चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के मान-सम्मान की जो लड़ाई लड़ी, यह हमला उनकी उन ऐतिहासिक कोशिशों पर भी हुआ है। अखिलेश ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर से लेकर गाजीपुर तक उत्तर प्रदेश का हर किसान आंदोलित है। उन्होंने कहा कि किसान इस तिरस्कार को कभी नहीं भूलेगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी जेल में इमरान खान से बलात्कार? सोशल मीडिया पर सनसनी

Story 1

पंजाब-हरियाणा जल विवाद: क्या गहराएगा संकट? सैनी सरकार की सर्वदलीय बैठक!

Story 1

सांड बना स्कूटी चोर! ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

पहलगाम हमले के बाद वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी खिलाड़ी, भड़काऊ वीडियो जारी

Story 1

हिंदुओं के लिए नौकरी का पोर्टल: महाराष्ट्र में नया विवाद!

Story 1

लड़कियों के पहनावे पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान: नाभि ढकी रहेगी तो सुरक्षा बनी रहेगी

Story 1

एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की लैंडिंग, मंत्रियों के फोटोशूट पर मचा बवाल

Story 1

पलटे चन्नी: सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने से किया इनकार, सुनाई शायरी

Story 1

मैं फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनना चाहता हूं : रहाणे का छलका दर्द

Story 1

गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं: हिमंत बिस्वा सरमा का सनसनीखेज दावा