17 साल की एक पाकिस्तानी लड़की को अपने ड्राइवर का गियर बदलने का अंदाज़ इतना पसंद आया कि उसने उससे शादी करने का फैसला कर लिया। यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल पोस्ट के अनुसार, जब भी ड्राइवर गियर बदलता था, लड़की उसे ध्यान से देखती रहती थी। धीरे-धीरे उसे ड्राइवर का अंदाज भाने लगा और उसे उससे प्यार हो गया।
2022 में दिए एक इंटरव्यू में इस जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी साझा की। लड़की के पिता ने उसे गाड़ी चलाना सिखाने के लिए ड्राइवर को काम पर रखा था। शुरुआत में ड्राइवर उसे गियर बदलना सिखाता था और लड़की को उसका अंदाज बहुत पसंद आता था।
लड़की ने इंटरव्यू में कहा कि ड्राइवर बहुत अच्छे से गाड़ी चलाते हैं। उसने यह भी बताया कि गाड़ी चलाते समय जब वह गियर बदलते थे तो उसका हाथ पकड़ने का मन करता था। उसने अपनी प्रेम कहानी के लिए 1973 की फिल्म बॉबी का गाना हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो जाए को बिलकुल सही बताया।
ड्राइवर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि लड़की उसके बारे में क्या महसूस करती है। जब लड़की ने उसे प्रपोज किया तो वह डर गया कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए। लेकिन लड़की ने अपने माता-पिता से कहा कि वह सिर्फ उसी से शादी करना चाहती है।
उस समय ड्राइवर 21 साल का और लड़की 17 साल की थी। लड़की के माता-पिता ने इस शादी का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगा कि यह बचकानी हरकत है। लेकिन लड़की ने ड्राइवर से शादी करने की जिद पकड़ ली और अपने माता-पिता को मनाने के लिए खाना-पीना छोड़ दिया।
अंततः, लड़की के माता-पिता को उसकी बात माननी पड़ी क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी। उन्होंने धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी।
अब लड़की 20 साल की और लड़का 24 साल का है। शादी के बाद, लड़की के पिता ने उसे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद की और उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है। लड़के को दहेज में वही कार मिली जिसे वह चलाता था। अब वह ड्राइवर के रूप में काम नहीं करता।
A thread of funny Posts and videos that will make you roll on the floor 😂🧵
— The Adventurous Soul (@TAdventurousoul) February 13, 2025
1. Time to leave this Planet 😹 pic.twitter.com/QgT2x4xPfb
वो मुझे अकेला नहीं छोड़ता! विराट कोहली भी हो गए इस खिलाड़ी से परेशान!
मैदान पर दिखा अद्भुत नज़ारा: फैन बॉय ने दौड़कर छुए रोहित शर्मा के पैर, तस्वीर हुई वायरल
मोदी ने खोला नायडू का कौन सा राज़, सुनकर मंच पर उठी हंसी की गूंज!
Vivo का धमाका! 1000 रुपये सस्ता हुआ 32MP सेल्फी और 80W चार्जिंग वाला फोन
गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नहीं, 15 दिन पाकिस्तान में क्या किया? हिमंता का नया हमला
हाईवे पर राफेल की दहाड़ से थर्राया मुनीर!
गेंद कहां गुम हो गई? सूर्यकुमार यादव भी हुए हैरान, मैच में अजीबोगरीब हादसा
भीख मांगता पाकिस्तान, भारत के सामने एक घंटा भी टिकना मुश्किल!
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी!
स्टेडियम में 21 फीट से गिरा फैन, मौत से जूझ रहा पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी!