दिल्ली में तूफ़ान का कहर: घर गिरने से 3 मासूमों समेत 4 की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
News Image

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक मकान पर पेड़ गिरने से तीन मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

दिल्ली के छावला में भी एक घर की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल पर 26 वर्षीय ज्योति अपने पति अजय और 3 बच्चों के साथ सो रही थी। अचानक कमरे पर एक नीम का विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में ज्योति और उसके तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अजय को मामूली चोटें आई हैं।

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह पानी भर गया है। सड़कों पर गाड़ियां आधी डूबी हुई नजर आ रही हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया था। गुरुवार शाम से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी।

मौसम में आए बदलाव के कारण 40 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि करीब 100 उड़ानों में देरी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं।

IMD ने लोगों को घर पर ही रहने की चेतावनी दी है, क्योंकि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में तेज आंधी आने की संभावना है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे

Story 1

निर्मल कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक, कपूर आवास पर सेलेब्स का जमावड़ा

Story 1

भीख मांगता पाकिस्तान, भारत के सामने एक घंटा भी टिकना मुश्किल!

Story 1

स्टेडियम में 21 फीट से गिरा फैन, मौत से जूझ रहा पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी!

Story 1

बीमार दुल्हन को गोद में उठाकर दूल्हे ने लिए फेरे, अस्पताल बना विवाह मंडप!

Story 1

पाकिस्तान का कबूलनामा: देते थे आतंकियों को ट्रेनिंग

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी 58,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Story 1

नॉटआउट थे शुभमन गिल? आउट होने के बाद अंपायर पर उतारा गुस्सा!

Story 1

राशिद खान का अविश्वसनीय कैच! क्या इसे कैच ऑफ द सीजन कहें?

Story 1

UCC लागू होने से मुस्लिम विवाहों पर संकट? मौलानाओं का विरोध प्रदर्शन